{"_id":"5c60c806bdec224bf101ffb6","slug":"himachal-technical-university-best-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय देशभर में सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय देशभर में सर्वश्रेष्ठ
Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर को देश के 48 तकनीकी शिक्षण संस्थानों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ का तगमा हासिल हुआ है। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र दोनों के इक्विटी एक्शन प्लान को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की नेशनल प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (एनपीआईयू) ने बेहतरीन प्लान की श्रेणी में शामिल किया है।
बता दें कि हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय ने विश्व बैंक से तकनीकी शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रोजेक्ट के तहत 20 करोड़ रुपये की ग्रांट हासिल करने के लिए आवेदन किया था। विश्व बैंक से इस तरह की ग्रांट हासिल करने वाले देशभर के कुल 48 शिक्षण संस्थान शामिल थे।
इनमें से 12 तकनीकी शिक्षण संस्थानों के इक्विटी एक्शन प्लान को विश्व बैंक ने रद्द कर दिया है। 34 अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों के इक्विटी एक्शन प्लान को विश्व बैंक ने स्वीकृत तो किया लेकिन उन्हें प्लान को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यानी 34 तकनीकी शिक्षण संस्थानों को विश्व बैंक ने सशर्त मंजूरी दी है। विश्व बैंक से तकनीकी शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रोजेक्ट के तहत ग्रांट हासिल करने के लिए उत्तराखंड, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
विश्व बैंक से इस प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाली धनराशि का 80 फीसदी हिस्सा 1 साल के भीतर खर्च करना पड़ता है। यह राशि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए खर्च की जा सकती है।
उधर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के डीन अकादमिक डॉ. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के माध्यम से विश्व बैंक को तकनीकी शिक्षा एवं गुणात्मक प्रोजेक्ट के तहत भेजे गए इक्विटी एक्शन प्लान को सर्वश्रेष्ठ प्लान का दर्जा मिला है।