{"_id":"64d239801b4d6ba81c0f2b66","slug":"himachal-technical-education-board-93-cheaters-caught-in-engineering-diploma-and-d-pharmacy-exam-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डी-फार्मेसी परीक्षा में पकड़े 93 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डी-फार्मेसी परीक्षा में पकड़े 93 नकलची
Tue, 08 Aug 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:19 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जून-जुलाई में इंजीनियर डिप्लोमा और डी-फार्मेसी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जून-जुलाई में इंजीनियर डिप्लोमा और डी-फार्मेसी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया। इनमें से 26 अभ्यर्थी सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही निगरानी के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया, जिनके यूएमसी केस बनाए गए हैं। इनमें से 26 यूएमसी के मामले सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
यूएमसी के मामलों की सुनाई बोर्ड कार्यालय में 17-18 अगस्त को सुबह 11 बजे रखी गई है। उन्होंने संबंधित छात्रों को उनके पते के अनुसार यूएमसी कमेटी के समक्ष पक्ष रखने के लिए सूचना पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का पक्ष सुनने के बाद ही तय किया जाएगा कि उनकी परीक्षा को रद्द करना है या उन्हें एक और मौका देना है।
विज्ञापन