फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal team win first match in woman T20 hpca stadium dharamshala

T20 में मेजबान हिमाचल का जीत से आगाज, जेएंडके को दी शिकस्त

Mon, 19 Mar 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Mon, 19 Mar 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal team win first match in woman T20 hpca stadium dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रही नॉर्थ जोन अंडर-23 महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के साथ खेले गए मैच में हिमाचल ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


दूसरे मैच में हरियाणा ने दिल्ली को चार विकेट से हराया। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच हुए दिन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इसमें बुश्रा अशरफ चार, बिस्मा हसन 21, रुबिया 44, नादिया चौधरी 12 और अदिति आर्यन ने दो रन बनाए। सपना जंबाल, कुंसर जबीन, जसप्रीत कौर और असरा साफी खाता भी नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल से उम्दा गेंदबाजी करते हुए एसएच कुमारी ने चार ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल टीम ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। केएच वर्मा ने 32, एमपी देवी ने 29 और सुमिता सिंह ने 17 रन बनाए।

अंतिम गेंद पर चौका जड़कर जीता हरियाणा

Himachal team win first match in woman T20 hpca stadium dharamshala

दूसरे मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की। वैशाली माथुर ने 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। दिल्ली टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 90 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज रूपाली तीन और लक्ष्मी यादव आठ रन ही बना सकीं। आयुषी ने तीन, भारती चार, आयुषी सोनी 19, सिमरन पांच, नेहा छिल्लर नौ और वंदना चतुर्वेदी ने पांच रन बनाए।

हरियाणा से डीपी शर्मा ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। यूए सैनी ने दो, एसपी शर्मा और पीडी शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम ने 20वें ओवर में जीत हासिल की।

रोमांचक मैच में पारी की अंतिम गेंद पर यूए सैनी ने चौका जड़कर हरियाणा को जीत दिलाई। बीजे ओहल ने 14, शिवांगी 15, एलटी जांगरा 22, एसएच कुमारी 25 और एसपी शर्मा छह रन बनाए। यूए सैनी सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed