CK Nayudu Trophy: मृदुल की कप्तानी में सीके नायडू ट्रॉफी खेलेगी हिमाचल की टीम, एचपीसीए ने की घोषणा
हिमाचल प्रदेश षुरुष अंडर-23 टीम का पहला मुकाबला 7 से 10 जनवरी को जम्मू में जेएंडके साथ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-23 टीम में कप्तान मृदुल सरोच, योगदीप ठाकुर, कुशल पाल, आर्यव्रत शर्मा, दीपेंद्र सिंह राणा, पूरव राज सिंह, अमनप्रीत सिंह, वैभव कालटा, विदेश शर्मा, सहिल कुमार, ऋतिक कुमार, चिराग शर्मा, प्रहलाद सिंह राजपूत, आयुष कौठारी, हिमांशु, रोहित ठाकुर और विनय कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, अतुल जस्वाल, सिद्धांत डोगरा, अभिषेक ठाकुर, सौरभ हिमालवी, पारस, दिव्यांश गुमरा, सुनंदन शर्मा, मोहम्मद सौरव, अनुराग ठाकुर और आर्यन राय को स्टैंडबाई रखा गया है। इसके अलावा अनुज पाल दास को कोच और तिलक राज को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए हिमाचल की 17 सदस्यीय अंडर-23 टीम घोषित कर दी गई है। यह टीम पहले दो मैच के लिए चुनी गई है। हिमाचल की टीम कुल सात लीग मैच खेलेगी।
हिमाचल अंडर-23 टीम के मैच
दिनांक टीम स्थान
7 से 10 जनवरी हिमाचल-जेएंडके जम्मू
14 से 17 जनवरी हिमाचल-गुजरात वल्सद
21 से 24 जनवरी हिमाचल-हैदराबाद हैदराबाद
28 से 31 जनवरी हिमाचल-कर्नाटक अमतर
04 से 07 फरवरी हिमाचल-पुडुचेरी पुडुचेरी
11 से 14 फरवरी हिमाचल-यूपीसीए अमतर
18 से 21 फरवरी हिमाचल-बडौदा अमतर
पिहड़ी की जैस्मिन आंध्र प्रदेश में खेलेगी कबड्डी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीहड़ी की छात्रा जैस्मिन का चयन अंडर-14 कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 28 जनवरी से एक फरवरी तक आंध्र प्रदेश के कडप्पा में होगी। डीपीई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जैस्मिन 18 जनवरी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्रा बिलासपुर में कोचिंग कैंप में भाग लेंगी। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रधानाचार्य राजकुमार और स्टाफ सदस्यों ने जैस्मिन को बधाई दी है। पूर्व प्रधानाचार्य विनोद बस्सी, पंचायत प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह, उपप्रधान सुरजीत सिंह और व्यापार मंडल गलौटी सदस्य ने जैस्मिन को सम्मानित किया। जैस्मिन, उसकी माता शकुंतला देवी और पिता कृष्ण चंद को बधाई दी।