{"_id":"699aa0f30b69ac9c620a5f5a","slug":"himachal-teachers-are-showing-little-interest-in-joining-cbse-schools-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: CBSE में बदले स्कूलों में जाने के लिए कम रुचि दिखा रहे टीचर, सिर्फ इतने शिक्षकों ने ही किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: CBSE में बदले स्कूलों में जाने के लिए कम रुचि दिखा रहे टीचर, सिर्फ इतने शिक्षकों ने ही किया आवेदन
Sun, 22 Feb 2026 11:53 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:53 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5623 पदों पर नियुक्ति के लिए अब तक महज 4050 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। इससे लग रहा है कि शिक्षक सीबीएसई स्कूलों में जाने के लिए खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने की पहल को शिक्षकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। चयनित 145 सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5623 पदों पर नियुक्ति के लिए अब तक महज 4050 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 500 रुपये शुल्क के साथ 24 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। वहीं 600 रुपये की लेट फीस के साथ 27 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत 22 मार्च को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके आधार पर मेरिट सूची तैयार कर नए शैक्षणिक सत्र से नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को लागू करने के उद्देश्य से 145 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया है। इन स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी, भाषा अध्यापक, डीपीई सहित विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाने हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार कई शिक्षक नई व्यवस्था, कार्यप्रणाली और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। कुछ शिक्षक वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरण की संभावना के चलते भी आवेदन से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर किया जाना है चयन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा मेरिट के आधार पर होगी। चयनित शिक्षकों को विषयवार वरीयता के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि नए शैक्षणिक सत्र से सभी 145 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से सीबीएसई पैटर्न पर शुरू हो सके।

पदों के लिए और आवेदन मिलने की उम्मीद
27 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक शिक्षक सीबीएसई स्कूलों में सेवाएं देने के लिए आवेदन करेंगे। अगर आवेदन कम आते हैं तो 2 फरवरी के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। - रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

किस विषय के लिए कितने भरने हैं पद
प्रिंसिपल 134, लेक्चरर बॉयोलॉजी 150, लेक्चरर कैमिस्ट्री 161, लेक्चरर फिजिक्स 161, लेक्चरर गणित 160, लेक्चरर कॉमर्स 288, लेक्चरर इकोनोमिक्स 167, लेक्चरर इंग्लिश 384, लेक्चरर राजनीति शास्त्र 182, लेक्चरर इतिहास 182, लेक्चरर हिंदी 182, लेक्चरर ज्योग्राफी 134, लेक्चरर सोशोलॉजी 134, लेक्चरर संस्कृत 134, लेक्चरर म्यूजिक 134, लेक्चरर आईपी 134, लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन 134, लेक्चरर साइकोलॉजी 134, डीपीई 140, टीजीटी आर्ट्स 480, टीजीटी मेडिकल 244, टीजीटी नॉन मेडिकल 244, शास्त्री 221, भाषा अध्यापक 239, ड्राइंग मास्टर 179, फिजिकल एजुकेशन टीचर 147 और जेबीटी 640 पदों को भरने लिए आवेदन मांगे हैं।