JEE Advanced Result 2019: इतने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स प्रवेश परीक्षा में छाईं हिमाचल की अलका
एम्स की प्रवेश परीक्षा में बिलासपुर की अलका गौतम ने पूरे हिमाचल का नाम चमकाया है। परीक्षा में अलका ने 171वां रैंक हासिल किया है। अल्का के पिता विवेक गौतम सरकारी स्कूल में भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता हैं और माता मिनर्वा स्कूल घुमारवीं में अध्यापिका हैं।
पिछले साल अलका ने भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू की ओर से करवाई गई किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा और राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा भी पास की थी।
अलका का सपना शुरू से ही चिकित्सक बनने का है। मिनर्वा स्टडी सर्कल संस्थान के संयोजक प्रवेश चंदेल और मुख्य प्रबंधक राकेश चंदेल ने अलका को बधाई दी है।
साइबर सिक्योरिटी है अक्षत का लक्ष्य
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के रहने वाले अक्षत सिंह ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। अक्षत ने एसटी वर्ग में देशभर में 341वां रैंक हासिल किया है। लाहौल के त्रिलोकीनाथ के रहने वाले अक्षत के पिता नारायण सिंह डॉक्टर हैं।
माता गृहिणी हैं। अक्षत ने एलएमएस स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की और वह कंप्यूटर साइंस करने के बाद साइबर सिक्योरिटी में जाना चाहते हैं। उन्होंने जेईई एडवांस की कोचिंग मौहल स्थित एंबीशन स्कूल से ली है।
बॉयोटेक में भविष्य में बनाएंगे अभिषेक
कुल्लू के शारशु गांव के रहने वाले अभिषेक परमार ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास नाम चमकाया है। अभिषेक ने सामान्य वर्ग में पीडब्ल्यूडी में 70वां स्थान हासिल किया है। एंबीशन स्कूल मौहल से पढ़ाई की है और अब बॉयोटेक करना चाहते हैं।
पिता उत्तम राम पराशर पेशे से वकील हैं और माता गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एंबीशन स्कूल के एमडी प्यारे लाल ठाकुर ने छात्र को बधाई दी है।
38,705 अभ्यर्थी सफल हुए
कार्तिकेय गुप्ता महाराष्ट्र के बल्लारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 372 में से 346 अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्राओं में तेलंगाना की शबनम सहाय ने टॉप किया है। 372 में से 308 अंक पाकर शबनम ने जनरल मेरिट लिस्ट में 10वीं रैंक हासिल की है।
बता दें कि जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 35 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। हालांकि सिर्फ एडवांस्ड क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं कि आपको आईआईटी में दाखिला मिल ही जाएगा।
ये रहे जोनल टॉपर्स
जोन टॉपर रैंक
आईआईटी बॉम्बे गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश 01
आईआईटी दिल्ली हिमांशु गौरव सिंह 02
आईआईटी गुवाहाटी प्रदीप्ता पराग बोरा 28
आईआईटी कानपुर ध्रुव अरोड़ा 24
आईआईटी खड़गपुर गुडीपति अनिकेत 29
आईआईटी हैदराबाद गिल्लेल्ला आकाश रेड्डी 04
आईआईटी रूड़की जयेश सिंगला 17
ये हैं कैटेगरी टॉपर्स
कैटेगरी नाम रैंक शहर
जेनरल कार्तिकेय गुप्ता 01 बल्लारपुर
जेनरल हिमांशु गौरव सिंह 02 इलाहाबाद
जेनरल अर्चित बूबना 03 नई दिल्ली
जेनरल-ईडब्ल्यूएस चंद्रशेखर एसएस हेथहाव्या 01 माधापुर
ओबीसी एनसीएल हिमांशु गौरव सिंह 01 इलाहाबाद
एससी संबित बेहरा 01 भुवनेश्वर
एसटी पीयूष राज 01 जयपुर
जनरल-पीडब्ल्यूडी सुमित जैन 01 सतना
जेनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी दसारी राजेश 01 गांधीनगर
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी वेदांत दीपक 01 नागपुर
एससी-पीडब्ल्यूडी आर्यन कुमार 01 कानपुर
एसटी-पीडब्ल्यूडी धनंजय सपावत 01 कोटा
जेईई एडवांस्ड में टॉपर बने कार्तिकेय गुप्ता को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन में 18वीं रैंक मिली थी।