फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal state open school examination schedule

पढ़ें, कब शुरू हो रही हैं एसओएस परीक्षाएं?

Tue, 12 Aug 2014 10:03 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
himachal state open school examination schedule

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 29 सितंबर तक चलेंगी। सितंबर माह में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए राज्य भर के एसओएस केंद्रों के माध्यम से 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


11 से 29 सितंबर तक एसओएस की आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी। राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आवेदनकर्ताओं के परीक्षा फार्मों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहले ही 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे राज्य भर से बोर्ड को आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मुक्त विद्यालय में घटे छात्र

himachal state open school examination schedule

इस बार एसओएस के तहत परीक्षा देने वालों का आंकड़ा कम हो गया है। राज्य मुक्त विद्यालय से पिछली बार के मुकाबले इस बार आवेदनकर्ताओं की संख्या में करीब 17 हजार की कमी आई है।

राज्य मुक्त विद्यालय से आठवीं, दसवीं और जमा दो से परीक्षा देने के लिए 45 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस बार अभी तक करीब 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

परीक्षाएं 11 से : बोर्ड चेयरमैन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय से आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं 11 से 29 सितंबर तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed