फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal State Cooperative Bank increased interest rates on deposit schemes

HPSCB: हिमाचल राज्य सहकारी बैंक ने जमाधन योजनाओं पर बढ़ाईं ब्याज दरें

Sat, 25 Jun 2022 12:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jun 2022 12:11 PM IST
सार

राज्य सहकारी बैंक ने जमाधन योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। साधारण उपभोक्ता श्रेणी के लिए 0.30 और 0.50 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
himachal State Cooperative Bank increased interest rates on deposit schemes
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने जमाधन योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। साधारण उपभोक्ता श्रेणी के लिए 0.30 और 0.50 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों और प्राथमिक सहकारी सभाओं की श्रेणी को भी राहत दी गई है। पन विद्युत परियोजनाएं लगाने को ऋण लेने पर ब्याज भी एक फीसदी घटाया गया है। शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि प्रबंधन ने खाताधारकों की ओर से बैंक में निवेशित जमाधन पर देय ब्याज दर में बढ़ोतरी कर उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक दर से ब्याज देने का फैसला लिया है। सामान्य उपभोक्ता श्रेणी में दो से तीन साल अवधि की जमा राशि पर 5.00 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.30 प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा। तीन से पांच साल और अधिक अवधि की ब्याज दर 5.00 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत दे होगी।

विज्ञापन


इसी तर्ज पर बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों और प्राथमिक सहकारी सभाओं की जमा राशियों पर भी दो से तीन साल की अवधि पर 5.80 और तीन से पांच साल और अधिक अवधि के लिए 6.00 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि बैंक का हमेशा प्रयास रहा है कि समय-समय पर सभी श्रेणी की ब्याज दरों की समीक्षा कर खाताधारकों को अन्य बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि बैंक ने पन विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए दी गई ऋण राशि पर भी ब्याज दर में संशोधन कर इसे मौजूदा 10.50 प्रतिशत से घटाकर 9.50 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। संशोधित ब्याज दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed