फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal State Civil Supplies Corporation will sold sanitizer machines electric cars

अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सैनिटाइजर मशीनें भी बेचेगा खाद्य आपूर्ति निगम

Fri, 02 Jul 2021 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Jul 2021 05:12 PM IST
सार

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रदेश में राशन की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को आटा, चावल, नमक, तीन दालें, तेल और चीनी सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Himachal State Civil Supplies Corporation will sold sanitizer machines electric cars
Rajinder Garg - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिपो में सस्ता राशन, सीमेंट और सरिया बेचने के साथ अब खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सैनिटाइजर मशीनें, अग्नि संयंत्र और सोलर लाइटें भी बेचेगा। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति निगम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के बीच एमओयू साइन हो गया है। हिमाचल में चार्जिंग स्टेशन होंगे। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियां चार्ज की जाएंगी। साथ ही निगम के डिपो में धूप और अगरबत्ती भी बेची जाएगी।

विज्ञापन


यह बाजार मूल्य की अपेक्षा दो से तीन रुपये सस्ता होगा। शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की रिव्यू बैठक हुई। इसमें यह फैसला लिया गया। बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा भी की गई। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रदेश में राशन की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को आटा, चावल, नमक, तीन दालें, तेल और चीनी सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना काल में भी प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को समय पर राशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब खाद्य आपूर्ति निगम आय साधन विकसित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (बाइक, छोटी गाड़ियां) बेचेगा। इसके लिए निगम कंपनियों के साथ संपर्क बनाएगा। सरकारी विभागों के अलावा लोगों को यह गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएगी। यह गाड़ियां बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ते दामों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed