फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Staff Selection Commission: Recruitment examinations postponed till further orders amid rising corona case

कर्मचारी चयन आयोग: बढ़ते कोरोना मामले के बीच भर्ती परीक्षाएं स्थगित, यहां देखें लिस्ट

Tue, 11 Jan 2022 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 12:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग ने आगामी आदेशों तक विभिन्न भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब आगामी आदेशों के बाद ही इन परीक्षाओं का आयोजन हो पाएगा।

विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission: Recruitment examinations postponed till further orders amid rising corona case
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आगामी आदेशों तक छंटनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब जब तक प्रदेश में कोरोना के मामले नियंत्रण में नहीं आते और सरकार से आगामी आदेश नहीं मिलते, तब तक भर्ती परीक्षाएं नहीं होंगी। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव ने इस बारे में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। ताजा आदेशों के बाद प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का इंतजार और अधिक लंबा खिंच गया है। कोरोना के कारण प्रदेश में पहले ही कारोबार मंदा पड़ा है। पिछले डेढ़ साल से कई युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन


अब चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर इन बेरोजगार युवाओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 11 जनवरी को क्लर्क भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट था। यह स्थगित हो गया है। इसी तरह 12 और 13 जनवरी को शॉर्टहैंड, 16 जनवरी को एलडीआर क्लर्क की लिखित परीक्षा समेत करीब डेढ़ दर्जन विभिन्न पोस्ट कोड की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाएं थीं।  अब इन परीक्षाओं की नई तिथियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी। बीते साल भी दो बार छंटनी परीक्षाएं स्थगित हुईं थीं। उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब आगामी आदेशों के बाद ही इन परीक्षाओं का आयोजन हो पाएगा।

विज्ञापन

यह है स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल

पोस्ट कोड 887 क्लर्क                11 जनवरी 
पोस्ट कोड 891 स्टेनो टाइपिस्ट            12-13 जनवरी 
पोस्ट कोड 925 एलडीआर क्लर्क            16 जनवरी 
पोस्ट कोड 773 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर        15 जनवरी
पोस्ट कोड 803 क्लर्क                15 जनवरी 
पोस्ट कोड डाटा एंट्री ऑपरेटर            15 जनवरी
पोस्ट कोड 913 जूनियर ऑफिसर (पीएंडए)        21 जनवरी
पोस्ट कोड 856 साइंटिफिक असिस्टेंट वायस एनालसिस    21 जनवरी 
पोस्ट कोड 850 लैब असिस्टेंट            21 जनवरी 
पोस्ट कोड 853 साइंटिफिक असिस्टेंट        21 जनवरी
पोस्ट कोड 855 लैब असिस्टेंट            22 जनवरी 
पोस्ट कोड 834 सेल्समैन            22 जनवरी 
पोस्ट कोड 922 अकाउंटेंट            22 जनवरी 
पोस्ट कोड 902 साइंटिफिक असिस्टेंट         22 जनवरी 
पोस्ट कोड 852 साइंटिफिक असिस्टेंट        24 जनवरी 
पोस्ट कोड 897 मेंटिनेंस सुपरवाइजर        24 जनवरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed