फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Soldier Abhishek cremated with military honours, wife bids final farewell in red attire, every eye m

Himachal: जवान अभिषेक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई, हर आंख नम

Sun, 17 May 2026 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी(हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी(हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 04:36 PM IST
सार

 गांव नौहंगी के सेना के जवान दिवंगत अभिषेक ठाकुर (26) का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Himachal: Soldier Abhishek cremated with military honours, wife bids final farewell in red attire, every eye m
जवान अभिषेक का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत टपरे के गांव नौहंगी के सेना के जवान दिवंगत अभिषेक ठाकुर (26) का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी निकिता ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अभिषेक ठाकुर का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पैतृक गांव नौहंगी पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सुबह करीब दस बजे जवान का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े भाई अरुण कुमार, पुत्र जीवन प्रकाश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब पत्नी निकिता ने लाल जोड़े में अपने पति को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अभिषेक की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। बता दें, अभिषेक हिसार में ड्यूटी पर तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पहले उन्हें उल्टियां और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उपचार के दौरान काला पीलिया (हेपेटाइटिस-सी) होने की पुष्टि हुई। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शनिवार सुबह करीब सात बजे उनका निधन हो गया। अभिषेक के पिता जनक राज भारतीय सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता का नाम कमला देवी हैं। उनके 95 वर्षीय दादा रिखी राम भी पोते के निधन से गहरे सदमे में हैं। इस दौरान सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा भी परिवार के बीच पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने अभिषेक ठाकुर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed