{"_id":"642a624dd50fcf9c780c884a","slug":"himachal-solan-news-mbbs-student-secretly-shoots-video-of-staff-nurse-changing-clothes-in-hospital-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ड्रेस बदल रही नर्स का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ड्रेस बदल रही नर्स का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 03 Apr 2023 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:51 AM IST
सार
जब नर्स वार्ड में जाने से पहले ड्रेस बदलने लगी तो उस समय मेडिसन के छात्र ने वीडियो बना दी। आरोपी के फोन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोलन में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्टाफ नर्स ने मेडिसन के एक छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के फोन को जब्त कर लिया गया है। फोन को जांच के लिए शिमला स्थित जुन्गा लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायत में नर्स ने बताया है कि जब वह शनिवार शाम ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचीं तो उसे मेडिसन का एक छात्र मिला। वह छात्र उनके साथ ड्यूटी रूम तक गया। जब नर्स वार्ड में जाने से पहले ड्रेस बदलने लगीं तो उस समय छात्र ने वीडियो बना दी। जैसे ही इसकी भनक लगी तो नर्स ने पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन को कब्जे में लेने के बाद जांच के लिए जुन्गा लैब भेज दिया है।
विज्ञापन