Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Society scam: Managers used to deposit money in private accounts also, people demanded investigation

हिमाचल सोसायटी घोटाला: प्रबंधक निर्जी खातों में भी जमा करवाते थे पैसे, लोगों ने उठाई जांच की मांग

Tue, 25 Mar 2025 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

निवेशकों और एजेंटों से बातचीत करने पर पता चला है कि लंबे समय से कई सुविधा केंद्रों के प्रबंधक लोगों की निवेश की रकम अपने निजी खातों में जमा करवाते रहे। 

विज्ञापन
Himachal Society scam: Managers used to deposit money in private accounts also, people demanded investigation
घोटाला( सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रदेश में सुविधा केंद्र खोलकर लोगों से करोड़ों का निवेश करवाने वाले प्रबंधकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। निवेशकों और एजेंटों से बातचीत करने पर पता चला है कि लंबे समय से कई सुविधा केंद्रों के प्रबंधक लोगों की निवेश की रकम अपने निजी खातों में जमा करवाते रहे। यह अभी तक जांच का विषय है कि निजी खातों में निवेशकों के पैसे जमा करने के बाद प्रबंधक इसे सोसायटी के खाते में ट्रांसफर करते थे या नहीं। एमएससीएस (मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी) एक्ट 2002 के तहत यह नियमों का उल्लंघन भी है।

विज्ञापन


नियमों के तहत सोसायटी के खाते में ही निवेशकों की हर माह ही किस्तों को जमा करवाया जाना चाहिए था। शिमला के ही एक सुविधा केंद्र के प्रबंधक से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि ज्यादातर सुविधा केंद्रों में इसी तरह से एजेंट से निजी खातों में पैसे जमा करवाए जाते थे। तर्क दिया जाता था कि दूरदराज के निवेशकों के लिए हर बार सुविधा केंद्र में पैसे जमा करवाने के लिए आना मुमकिन नहीं था। कई निवेशक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आरडी-एफडी की समय अवधि पूरी होने पर परिपक्वता (मैच्योरिटी) के लिए पासबुक भी प्रबंधकों और एजेंडों के पास जभा करवा दी है। इसमें कई निवेशक ऐसे हैं, जिनके पास अब न ही जमापूंजी को लेकर दस्तावेज ही उनके पास हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रबंधक के खाते में जमा करवाए आठ लाख
शिमला जिले के ही एक सुविधा केंद्र के प्रबंधक के निजी खाते में 2024 में एक एजेंट ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर आठ लाख रुपये जमा करवाए हैं। निवेशकों का कहना है कि प्रदेश सरकार को मामले की सीआईडी से जांचा करवाकर एजेंट और प्रबंधकों की कार्यप्रणाली की गहनता से जांच करनी चाहिए। सोसायटी में निवेश करने वाली रीता ने बताया कि अगर प्रबंधकों के खाते खाते और संपत्ति की जांच की जाए तो काफी कुछ सामने आ सकता है। प्रदेश के आठ जिलों में 37 सुविधा केंद्र थे। इसमें हजारों लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया था। साढ़े तीन महीने से सोसायटी के पोर्टल और वेबसाइट बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed