फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Sirmour district panchayat Shivpur bans alcohol

गांव की महिलाओं ने किया एलान, शराब पी या जुआ खेला तो हुक्का-पानी बंद

Fri, 16 Mar 2018 10:47 AM IST
योगेंद्र कपिला, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
योगेंद्र कपिला, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Updated Fri, 16 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal Sirmour district panchayat Shivpur bans alcohol

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिवपुर पंचायत में शराब का सेवन करने और जुआ खेलने पर महिलाओं ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महिला मंडल ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि गांव में यदि कोई नशा करता या जुआ खेलता है तो उसका हुक्का-पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा शराब पीने और बनाने वाले को 10 हजार रुपये और जुआ खेलने वाले को पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया जाएगा। गांव में होने वाले शादी समारोह में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन


गांव की महिलाओं ने दो दिनों से अवैध शराब और जुआ खेलने के खिलाफ अभियान चलाया है। गांव के युवा सुरजन ठाकुर ने बताया कि महिला मंडल प्रधान भूमि देवी की अगुवाई में ये अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भी महिलाओं के साथ

Himachal Sirmour district panchayat Shivpur bans alcohol

इस अभियान में गांव के युवा भी महिलाओं के साथ हैं। महिला मंडल प्रधान भूमि देवी, उप प्रधान बबली और सचिव जयवंती देवी ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस बुराई को जड़ से उखाड़ कर नहीं फेंका जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान इस गांव से आरंभ किया गया है। इसके उपरांत पूरी पंचायत में लागू किया जाएगा। भूमि देवी ने बताया कि शराब के बढ़ते प्रचलन से कई घर बर्बाद हो गए हैं। नियमों की कोई भी अवहेलना करता है तो गांव के सभी लोग उसका बहिष्कार करेंगे। 

यह महिला मंडल की अच्छी पहल है। जरूरत हुई तो प्रशासन भी इनका सहयोग करेगा। बशर्ते महिलाएं इस मुहिम को जारी रखें। - राजेंद्र ठाकुर, कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed