फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shoolini Fair Started at Solan.

हिमाचल का ऐतिहासिक शूलिनी मेला शुरू, नहीं पहुंचे सीएम वीरभद्र

Fri, 23 Jun 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 23 Jun 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Himachal Shoolini Fair Started at Solan.

हिमाचल के सोलन का ऐतिहासिक शूलिनी माता मेला शुरू हो गया है। पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेले में शूलिनी माता की डोली का स्वागत करने वाले थे मगर ऐन मौके पर उनका दौरा रद्द हो गया।

विज्ञापन


ऐसे में स्‍थानीय विधायक व हिमाचल सरकार के मंत्री धनीराम शांडिल ने कचहरी चौक पर माता की शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान माता की पूजा-अर्चना भी की गई। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को मेले के आगाज के रूप में माना जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। मान्यता है कि शूलिनी माता तीन दिन के लिए अपनी बहन से मिलने आती हैं। इसी मिलन को उत्सव की तरह मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल मुख्यमंत्री माता की डोली का सोलन के कचहरी चौक पहुंचने पर स्वागत करते थे मगर वो इस बार इसमें शामिल नहीं हो पाए। प्रशासन ने मेले को लेकर कड़ी तैयारियां कर रखी हैं।

तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक उपेंद्र, दूसरी संध्या में आलमगीर खान, जबकि स्टार नाइट में नूरां सिस्टर लोगों का मनोरंजन करेंगी।

मेले के दौरान सोलन का पारंपरिक ठोडा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा हेल्दी बेबी शो और फ्लावर शो का भी आयोजन होगा। मेले की सुरक्षा में चार रिजर्व बटालियन लगाई गई हैं।


पुलिस ने सोलन शहर को चारों तरफ से सील कर दिया है। मेले की अवधि के दौरान शहर की परिधि में सड़क पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित किया गया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि मेले को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed