फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla Theog 11 year-old Amit suicide linked to Blue Whale Challenge

हिमाचल: ब्लू व्हेल गेम ने ली एक और बच्चे की जान, सुसाइड नोट में लिखा-' मुझसे कोई प्यार नहीं करता'

Thu, 14 Sep 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Thu, 14 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Himachal Shimla Theog 11 year-old Amit suicide linked to Blue Whale Challenge

हिमाचल के जिला सोलन के बाद अब ब्लू व्हेल गेम ने जिला शिमला के ठियोग के एक बच्चे की जान ले ली है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि ब्लू व्हेल गेम से उनके बच्चे की जान गई है। स्टोर रूम में फंदा लगाने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

हिमाचल में भी ब्लू व्हेल गेम से हड़कंप, छात्र ने ब्लेड से काट दी बाजू

विज्ञापन

यह बच्चा मिस्त्री के मोबाइल फोन पर अकसर गेम खेलता था। हालांकि बच्चे की मौत को लेकर उसके परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। ब्लू व्हेल गेम का असर अब जिला शिमला में भी पड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस गेम का जिले में पहला शिकार ठियोग के साथ लगती देहा पंचायत के बागड़ी गांव के रहने वाले एक बच्चा बना है। इसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बच्चे की पहचान देहा के गुरूकुल पब्लिक स्कूल के पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला अमित कुमार (11) पुत्र श्याम नंद, गांव बागड़ी देहा के रूप में हुई है। 

'सुनो मुझसे कोई प्यार नहीं करता'

Himachal Shimla Theog 11 year-old Amit suicide linked to Blue Whale Challenge

सोशल मीडिया पर बहुचर्चित जानलेवा गेम ब्लूवहेल गेम ने इस बच्चे की जान ली है ऐसा परिजनों का आरोप है। विद्यालय के अध्यापक ज्ञान वर्मा ने कहा कि उसके परिजनों से पता चला है कि अमित के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है, मुझे देखना है तो स्टोर रूम में आना और सुनो मुझसे कोई प्यार नहीं करता।

इसलिए मैं जा रहा हूं, आपका ओह नही मैं अमित यह सजा नहीं है कि नस काटनी बगैरा बगैरा, मैं अपने आप को फांसी दे रहा हूं। सॉरी आप मुझे देख नहीं पाएंगे।

इस सुसाइड नोट के साथ अमित ने एक पजल भी बनाया है, जिसे उसने सुलझा कर भरा है, जोकि समझ में नहीं आ रहा। बच्चे की मौत को लेकर उसके परिजनों ने मामले को पुलिस में दर्ज करवाने से मना कर दिया है।

मिस्त्री के फोन से अकसर गेम खेलता था अमित

Himachal Shimla Theog 11 year-old Amit suicide linked to Blue Whale Challenge

विद्यालय के अध्यापक ज्ञान कुमार ने बताया कि सोमवार को बच्चों को ब्लू व्हेल गेम न खेलने को लेकर कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया था। इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों के बाजुओं की भी जांच की थी लेकिन मंगलवार देर शाम अमित ऐसा करेगा किसी को अंदेशा नहीं था। 

बच्चे के जीजा ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अमित घर के कार्य में लगे मिस्त्री का फोन इस्तेमाल करने को लेता था। उसके पिता सेना से रिटायर हुए हैं तो फोन इस्तेमाल करना बच्चे के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित था।

उसके जीजा गुरूकुल पब्लिक स्कूल में अध्यापक हैं।  उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई में भी सामान्य था। साथ ही स्वभाव का भी नेक था। बीते दिनों विद्यालय में हुई शारीरिक जांच में भी अमित के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले।

हालांकि फंदे से छुड़ा कर परिजनों ने जिंदा रहने की आस पर अमित को सिविल अस्पताल ठियोग लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां-बाप का इकलौता चिराग था अमित

Himachal Shimla Theog 11 year-old Amit suicide linked to Blue Whale Challenge

ब्लू व्हेल गेम का शिकार हुआ अमित अपने पीछे माता-पिता के अलावा दो बहनों को छोड़ गया है। हालांकि सेना से रिटायर पिता और उसकी मां दोनों घर पर ही रहते हैं। उन्हें क्या मालूम था कि उनका बेटा नई डिजिटल जिंदगी को ही अपनी मौत का कारण बना लेगा।

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि अभी प्रथम चरण में मामले की जांच चल रही है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आत्महत्या की स्पष्ट वजह छानबीन के बाद ही सामने आएगी। छात्र किसका मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था यह कहना अभी मुश्किल है। व्लू व्हेल चैलेंज के पहलू पर भी छानबीन हो रही है। 

उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अब तक कई स्कूलों के साथ कई बैठकें कर ली हैं। ब्लू व्हेल चैलेंज के बारे में भी सचेत किया गया है। प्रशासन की आम जनता से अपील है कि अभिभावक अपने बच्चों को समय दें  और बच्चों की गतिविधियोंपर नजर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed