{"_id":"59b235954f1c1bf37f8b4ef0","slug":"blue-whale-game-effect-on-children-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भी ब्लू व्हेल गेम से हड़कंप, छात्र ने ब्लेड से काट दी बाजू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल में भी ब्लू व्हेल गेम से हड़कंप, छात्र ने ब्लेड से काट दी बाजू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लू व्हेल खेल के जाल में हिमाचल के बच्चे भी फंसने लगे हैं। सोलन के निजी स्कूल में पढ़ रहे एक 11 वर्षीय बच्चे के बाजू पर ब्लेड से ब्लू व्हेल की आकृति बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना से बच्चों के परिजन दहशत में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे कैसे मौत के इस खेल से बच्चों को बचाएं।
विज्ञापन
बच्चा इस गेम के दूसरे चरण में था। सोलन के एक निजी स्कूल का बच्चा जब घर पहुंचा तो परिजनों की नजर उसके बाजू पर बनी व्हेल मछली की आकृति पर पड़ी। इस बारे में गंभीरता से पड़ताल की तो कुछ ही देर में ब्लू व्हेल गेम की हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे के पास कोई मोबाइल नहीं है, लेकिन उनका बच्चा दोस्त के मोबाइल से और सायबर कैफे में जाकर ये खतरनाक खेल खेल रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे ने यह खुलासा भी किया है कि उसकी तरह और बच्चे भी यह खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन