{"_id":"62a470dd4c148e76544c23a3","slug":"himachal-shimla-news-mc-shimla-councillor-shelli-sharma-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Shimla: समरहिल की सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla: समरहिल की सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा ने थामा भाजपा का दामन
Sat, 11 Jun 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:20 PM IST
सार
शैली शर्मा 2017 से समरहिल वार्ड से पार्षद हैं। उन्होंने सीपीआईएम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
शैली शर्मा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की शिमला मंडल कार्यकारिणी की शनिवार को मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत भवन में बैठक हुई। इसमें नगर निगम के समरहिल वार्ड की सीपीआईएम से जीतकर आई पार्षद शैली भाजपा में शामिल हो गई। शहरी विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता और हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त की मौजूदगी में शैली भाजपा में शामिल हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब वामपंथी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रभावी नेतृत्व से यह संभव हुआ है। उन्होंने सीपीआईएम की पार्षद शैली शर्मा का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 जून को सोलन में होगा। इसमें शिमला जिले के 1017 त्रिदेव भाग लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त पार्टी के रूप में काम किया है और अब हम दुनिया की सबसे व्यवस्थित पार्टी हैं। आज हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर काम करती है और यही हमारी जीत का राज है। हम आने वाले किसी भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे चाहे नगर निगम शिमला हो या हिमाचल विधानसभा चुनाव। बैठक में भाजपा की प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे। शैली शर्मा 2017 से समरहिल वार्ड से पार्षद हैं। उन्होंने सीपीआईएम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत हासिल की थी।