फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Student letter to PM Modi.

स्कूली छात्र ने मोदी को लिखा दर्द भरा पत्र, पीएम ने दिए जांच के आदेश

Thu, 08 Sep 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
Himachal School Student letter to PM Modi.

प्रिंसिपल और प्रवक्ताओं से प्रताड़ित छात्र ने न्याय पाने के लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे, लेकिन उसे कहीं भी न्याय नहीं मिला। थक-हार कर उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए हिमाचल सरकार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला कांगड़ा के सरोतड़ी स्कूल के छात्र अतुल कुमार ने यह शिकायत की है। हिमाचल सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र मिलते ही उच्च शिक्षा निदेशालय को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने जिला उपनिदेशक कांगड़ा से दस दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। जिला कांगड़ा के सरोतड़ी स्कूल के छात्र अतुल कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि मेरे लिए न्याय व्यवस्था फेल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने पत्र में बयां किया अपना दर्द, लिखा ये सब

Himachal School Student letter to PM Modi.

मुझे असामाजिक तत्वों नहीं शिक्षित और प्रतिष्ठित लोगों ने प्रताड़ित किया है। आरोप है कि स्कूल में प्रिंसिपल, शिक्षक सही ढंग से नहीं पढ़ाते, गालीगलौज करते हैं। मामले की शिकायत एसएमसी प्रधान, पंचायत प्रधान, जिला उपनिदेशक कांगड़ा, तहसीलदार नगरोटा सूरियां, स्थानीय मंत्री, चाइल्ड हेल्पलाइन और मानवाधिकार आयोग से भी की, लेकिन न्याय नहीं मिला।

प्रिंसिपल ने उसे दोषी ठहराते हुए चेतावनी पत्र जारी किया। इस कारण स्कूल छोड़ना पड़ा। छात्र अतुल का आरोप है कि मुझे कॉपी केस में फंसाने की धमकियां भी दी गईं। उधर, पीएमओ से पत्र प्राप्त होते ही हिमाचल सरकार हरकत में आ गई है। जिला उपनिदेशक कांगड़ा को जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed