{"_id":"63cac2bbf2f3ac315820541a","slug":"himachal-school-education-board-students-will-learn-manners-and-alphabet-knowledge-from-sudha-sanskrit-sub-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: ‘सुधा’ से शिष्टाचार और अक्षर ज्ञान सीखेंगे विद्यार्थी, तीसरी कक्षा में इसी सत्र से संस्कृत विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: ‘सुधा’ से शिष्टाचार और अक्षर ज्ञान सीखेंगे विद्यार्थी, तीसरी कक्षा में इसी सत्र से संस्कृत विषय
Sat, 21 Jan 2023 11:09 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:09 AM IST
सार
शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होने वाली संस्कृत विषय की पुस्तक को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने तैयार कर प्रिंट करवा लिया है। किताब को विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के लिए बुक डिपो में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तीसरी कक्षा के विद्यार्थी अब ‘सुधा’ से शिष्टाचार और संस्कृत का अक्षर ज्ञान हासिल करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होने वाली संस्कृत विषय की पुस्तक को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयार कर प्रिंट करवा लिया है। किताब को विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के लिए बुक डिपो में भेज दिया गया है। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में बोर्ड ने अन्य किताबों को भेज दिया है, जबकि संस्कृत विषय की किताब को अप्रैल माह में भेजा जाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संस्कृत विषय की पढ़ाई तीसरी कक्षा से शुरू करने जा रहा है। तीसरी कक्षा से शुरू होने वाली संस्कृत विषय की पुस्तक का नाम ‘सुधा’ रखा गया है।
विज्ञापन
पहला अध्याय शिष्टाचार का होगा, जिसमें स्कूली विद्यार्थी सीखेंगे कि संस्कृत में किसी व्यक्ति से कैसे मिलना है और किस प्रकार उससे बर्ताव करना है। दूसरा अध्याय परिचय होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में किस प्रकार से अपना परिचय रखना है, इसके बारे में बताया जाएगा। इन अध्यायों के पूरा होने के बाद बच्चों को अक्षर ज्ञान की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरा अध्याय तैयार किया है। अक्षर ज्ञान में विद्यार्थियों को चित्रों के माध्यम से भी समझाया जाएगा। इस किताब को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रिंट करवा लिया है। संवाद
विज्ञापन
इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 में तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू करेगा। इस विषय की पढ़ाई के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार कर उसे किताब का रूप दे दिया है। इस किताब को बुक डिपो में भेज दिया है, जहां से विद्यार्थियों को यह किताब प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।