फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board hikes exam fee by 10 percent in Corona era

कोरोना काल में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 फीसदी बढ़ाया परीक्षा शुल्क

Sat, 31 Oct 2020 02:11 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Himachal School Education Board hikes exam fee by 10 percent in Corona era
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सूबे के लाखों छात्रों को कोरोना महामारी के बीच झटका दिया है। मार्च, 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शिक्षा बोर्ड परीक्षार्थियों से 10 फीसदी अधिक परीक्षा शुल्क वसूलेगा। यह फैसला मार्च से पहले हुई  बीओडी की बैठक में लिया गया था, जिसे अब लागू किया गया है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च में हुई बीओडी की बैठक में शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना के चलते इसे उस समय न बढ़ाकर अब बढ़ाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मार्च, 2021 में होने वाली बोर्ड की परीक्षा के दौरान दसवीं के छात्रों को इस बार 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जोपहले 500 रुपये था। जमा दो के छात्रों को अब 700 की जगह 850 रुपये प्रैक्टिकल परीक्षाओं सहित चुकाने होंगे। डीएलएड के नियमित अभ्यर्थियों को भी 650 की जगह अब 800, जबकि प्राइवेट छात्रों को 900 की जगह अब 1100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन

इनसेट

पहले और अब की फीस (रुपये में)

विषय             पहले        अब
दसवीं नियमित        500        600    
जमा दो नियमित    700        850
दसवीं प्राइवेट        500        550
जमा दो प्राइवेट        700        850
कंपार्टमेंट            450        550
इंप्रूवमेंट            700        850
जेबीटी  नियमित    650        800
जेबीटी प्राइवेट        900        1100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed