फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board Dharamshala : Dr. Radhakrishnan scholarship to single girl child in Himachal

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: अब सिंगल गर्ल चाइल्ड को भी मिलेगी डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति

Fri, 13 May 2022 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 May 2022 12:42 PM IST
सार

डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना में दसवीं और 12वीं कक्षा की पांच सिंगल गर्ल चाइल्ड को भी शामिल किया गया है। दसवीं कक्षा में दो और 12वीं में तीन छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Himachal School Education Board Dharamshala : Dr. Radhakrishnan scholarship to single girl child in Himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के तहत अब सिंगल गर्ल चाइल्ड को भी सम्मानित करेगा। यह छात्रवृत्ति दसवीं कक्षा की दो और 12वीं की तीन छात्राओं को दी जाएगी। 12वीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय से एक-एक छात्रा का मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


छात्राओं को यह छात्रवृत्ति बोर्ड के पास मौजूद फंड पर मिलने वाले ब्याज से दी जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के तहत दसवीं और 12वीं कक्षा के 14-14 मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा। मेरिट एवं वार्षिक आय के अनुसार तैयार फार्मूले के आधार निर्धन और वार्षिक आय के अनुसार तय फार्मूले के आधार पर मेधावियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। अब बोर्ड ने इस श्रेणी में सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगिरी को भी इससे जोड़ दिया है। 
विज्ञापन


21 लाख रुपये पर मिलने वाले ब्याज से दी जाती है छात्रवृत्ति
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मानें तो डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का बंदोबस्त बोर्ड को फंड के रूप में एकत्रित होने वाली राशि पर मिलने वाले ब्याज से किया जाता है। बोर्ड के पास करीब 21 लाख रुपये तक फंड रहता है। इस पर हर वर्ष करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि ब्याज के रूप में मिलती है। इसे बोर्ड डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावियों को देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना में दसवीं और 12वीं कक्षा की पांच सिंगल गर्ल चाइल्ड को भी शामिल किया गया है। दसवीं कक्षा में दो और 12वीं में तीन छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति बोर्ड को मिले फंड पर मिलने वाले ब्याज की राशि से दी जाती है। - डॉ. सुरेश कुमान सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed