फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board changed the question paper pattern and made formula

बोर्ड परीक्षाओं में आसानी से पास हो सकेंगे, नंबर लेना मुश्किल, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 25 Aug 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal  School Education Board changed the question paper pattern and made formula

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निम्न और मध्य स्तर के बच्चों को पास करने के लिए फार्मूला तैयार कर दिया है। फार्मूले के तहत निम्न और मध्य स्तर के बच्चे आसानी से पास हो सकेंगे। लेकिन परीक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए बच्चों को सही तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड नौवीं से 12वीं कक्षा की मार्च-2020 की वार्षिक परीक्षाओं से 40:40:20 फार्मूले से प्रश्नपत्र का पैटर्न तैयार करेगा। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा होती है, जबकि नौवीं और 11वीं की परीक्षा के लिए भी बोर्ड ही पेपर तैयार करके देता है।
विज्ञापन


इसमें 40-40 फीसदी प्रश्न औसत से कम और औसत श्रेणी वाले होंगे, जबकि 20 फीसदी प्रश्नों का आधार उच्च और कठिन होगा। वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र बोर्ड की निर्धारित पुस्तकों और पाठ्यक्रम से ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी प्रकाशकों, सहायक पुस्तकों और गाइड से वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न नहीं डाले जाएंगे। 40:40:20 अनुपात में तैयार होने वाले प्रश्नपत्रों में 40 फीसदी प्रश्न औसत से निचले स्तर के होंगे।

हिंदी और अंग्रेजी में तैयार होंगे प्रश्नपत्र

Himachal  School Education Board changed the question paper pattern and made formula

इसमें जमा दो फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बायोलॉजी, जियोग्राफी, लेखांकन, हिंदी एवं इतिहास, 10वीं की गणित, सोशल साइंस और साइंस एडं टेक्नोलॉजी के प्रश्नपत्रों में दस फीसदी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के होंगे।

40 फीसदी प्रश्न औसतन और 20 फीसदी कठिन होंगे। बोर्ड सचिव धर्मेश कुमार रामोत्रा ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने को अध्यापकों को गाइडलाइन जारी की गई हैं।

जमा एक और जमा दो के फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होंगे। पांचवीं का ईवीएस और गणित, आठवीं का ईवीएस, गणित, सोशल साइंस और साइंस का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

सभी सीरीज में होंगे अलग-अलग प्रश्न
पूर्व में एक प्रश्नपत्र की तीन सीरीज में प्रश्नपत्रों का क्रमांक बदलकर कई बार एक ही प्रश्न तीनों सीरीज में डाल दिया जाता था, लेकिन अब हर सीरीज में अलग प्रश्न होंगे और पिछले साल पूछे गए प्रश्न इस बार दोहराए नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed