फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: 1.25 lakh students of class 12th promoted, result will come in July

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 12वीं कक्षा के सवा लाख विद्यार्थी प्रमोट, जुलाई में आएगा रिजल्ट

Wed, 23 Jun 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 07:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 12वीं में करीब 1,14,914 परीक्षार्थी हैं। इनमें 1,00,975 नियमित और 13,939 एसओएस परीक्षार्थी हैं। नियमों के हिसाब से अंक सूची तैयार होने के बाद जुलाई के मध्य में बोर्ड परिणाम घोषित करेगा। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: 1.25 lakh students of class 12th promoted, result will come in July
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के सवा लाख विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया है। इन्हें प्रमोट करने के बाद अब अंक सारिणी तैयार करने के लिए 10वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के अलावा दो कक्षा में आंतरिक मूल्यांकन, फर्स्ट व सेकेंड टर्म, प्री बोर्ड परीक्षा और एक विषय की परीक्षा अहम रोल अदा करेगी। 12वीं में करीब 1,14,914 परीक्षार्थी हैं। इनमें 1,00,975 नियमित और 13,939 एसओएस परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन


नियमों के हिसाब से अंक सूची तैयार होने के बाद जुलाई के मध्य में बोर्ड परिणाम घोषित करेगा। अनुमोदित अंक सारिणीकरण में 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा के आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फर्स्ट, सेकेंड टर्म, प्री बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए अंग्रेजी विषय के पेपर कर मूल्यांकन का आकलन कर विद्यार्थियों का परिणाम घोषित होगा। स्कूल स्तर पर गठित बोर्ड टेब्यूलेशन कमेटी विद्यार्थियों की मेरिट बनाने में बोर्ड की सहायता करेगी।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशों पर प्राइवेट स्कूलों में भी टेब्यूलेशन कमेटी बनाई गई है, लेकिन उन स्कूलों की टेब्यूलेशन कमेटी की ओर से की जाने वाली मूल्यांकन को साथ लगते सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य वेरिफाई करेंगे। बोर्ड ऑनलाइन कोडिंग मॉडयूल तैयार करेगा। उसमें सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जाएगा। जो परीक्षार्थी इस मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे, कोविड के हालात ठीक होने के बाद उन्हें पेपर देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के बढ़ते मामलों बढ़ने पर सरकार ने 12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने 12वीं के परिणाम से संबंधित व्यापक, वस्तुनिष्ठ तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर फार्मूला तैयार किया है। 12वीं कक्षा में करीब 1,14,914 परीक्षार्थी हैं। इनमें 1,00,975 नियमित और 13,939 एसओएस परीक्षार्थी हैं। नियमों के हिसाब से अंक सूची तैयार होने के बाद जुलाई के मध्य में शिक्षा बोर्ड परिणाम घोषित करेगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष 

एसओएस में प्रवेश के लिए तिथियां तय

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) में आवेदन करने की तिथियों का निर्धारण कर लिया है। आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी 28 जून से अपना आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत सितंबर 2021 में ली जाने वाली मिडल, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (प्रवेश) की तिथियों का निर्धारण कर लिया है। आठवीं, 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 28 जून से 28 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

29 जुलाई से 10 अगस्त तक विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।  स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जो भी परीक्षार्थी सत्र मार्च 2009 या इसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह टीओसी के लाभ के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईओएस, सीबीएसई और अन्य मान्यता बोर्ड से 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह इस परीक्षा के लिए टीओसी के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed