{"_id":"6a1ee0048fc2727dbb05b389","slug":"himachal-sandhol-priya-thakur-achieves-a-feat-on-foreign-soil-joins-the-canadian-army-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: संधोल की प्रिया ठाकुर का विदेशी धरती पर कमाल, कनाडा आर्मी में हुईं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: संधोल की प्रिया ठाकुर का विदेशी धरती पर कमाल, कनाडा आर्मी में हुईं भर्ती
Tue, 02 Jun 2026 07:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संधोल (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संधोल (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:23 PM IST
सार
प्रिया ने कनाडा आर्मी में भर्ती होकर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे हिमाचल और पंजाब का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।
विज्ञापन
संधोल की प्रिया ठाकुर कनाडा आर्मी में हुईं भर्ती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो सात समंदर पार भी कामयाबी कदम चूमती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के संधोल की बेटी प्रिया ठाकुर ने। प्रिया ने कनाडा आर्मी में भर्ती होकर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे हिमाचल और पंजाब का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।
विज्ञापन
प्रिया ठाकुर मूल रूप से तहसील संधोल के बैरी गांव की निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में पंजाब के फगवाड़ा में रह रहा है। प्रिया के पिता बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बेटी ने कनाडा आर्मी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसने अपनी मेहनत से कठिन चयन प्रक्रिया को पास किया। माइनस डिग्री तापमान और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सख्त ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब उसकी पोस्टिंग हो गई है। प्रिया की माता प्रवीण ठाकुर में फगवाड़ा में पार्षद हैं।
विज्ञापन