फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's shooter Adhiraj one step away from entry in Team India

Adhiraj Khitta: टीम इंडिया में एंट्री से एक कदम दूर हिमाचल के निशानेबाज अधिराज

Fri, 05 Aug 2022 11:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 11:07 PM IST
सार

अधिराज खिट्टा ने वर्ष 2020 मे शॉट गन का प्रशिक्षण पटियाला में शुरू किया। वह भारतीय जूनियर टीम के कोच विश्वजीत सिंह सिंधु के साथ पटियाला में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 14 वर्ष की आयु में अधिराज ने यह मकाम हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal's shooter Adhiraj one step away from entry in Team India
निशानेबाज अधिराज खिट्टा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के निशानेबाज अधिराज खिट्टा ने टीम इंडिया के ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अधिराज हिमाचल के ऐसे पहले शॉट गन शूटर हैं। जिन्होंने टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। जुलाई में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शॉट गन प्रतियोगिता में अधिराज ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पर्धा में 125 में से 103 निशाने सही साधे। प्रदर्शन के आधार पर अधिराज ने टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। अधिराज की बहन जीना खिट्टा भी अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर हैं। 

विज्ञापन


अधिराज खिट्टा ने वर्ष 2020 मे शॉट गन का प्रशिक्षण पटियाला में शुरू किया। वह भारतीय जूनियर टीम के कोच विश्वजीत सिंह सिंधु के साथ पटियाला में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 14 वर्ष की आयु में अधिराज ने यह मकाम हासिल कर लिया है। वह प्रदेश के पहले शॉट गन शूटर हैं। जिन्होंने टीम इंडिया के ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता पृथ्वी राज खिट्टा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेटी जीना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग मे भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। बेटे से भी उन्हें यही उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed