फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's quality apples start reaching in market

हिमाचल का गुणवत्तायुक्त सेब बाजार में पहुंचना शुरू, ये है इसकी खासियत

Mon, 16 Sep 2019 10:38 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Himachal's quality apples start reaching  in market
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल का क्वालिटी सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। 7000 से 7500 फीट ऊंचाई के बागीचों से सेब की फसल मंडियों में पहुंच रही हैं। लंबी शेल्फ लाइफ और बढ़िया कलर को हाइट के सेब की खासियत माना जाता है।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार करीब 50 लाख पेटी सेब के उत्पादन का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड के चलते चिलिंग ऑवर जल्दी पूरे होने से क्वालिटी सेब तैयार होता है। मध्यम और निचले क्षेत्रों की तुलना में ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब का रंग ज्यादा बेहतर होता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सेब ज्यादा ठोस और रसीला भी होता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब की सबसे बड़ी खासियत इसकी शेल्फ लाइफ है। मध्यम और निचले क्षेत्रों के सेब के मुकाबले ऊंचाई वाला सेब दोगुने समय तक सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए स्टोर में इसे 12 महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब को पकाने के लिए इथरल केमिकल का प्रयोग नहीं होता, इसलिए इस सेब की न्यूट्रिशन वैल्यू भी अधिक होती है।

जुब्बल के छाजपुर, रोहड़ूू के चांशल वैली, जाशला, कुफर बाग, कोटखाई के बाघी, रतनाड़ी, रेयोघाटी, हिमरी, खड़ापत्थर, नारकंडा, चौपाल के मड़ावग, दशोली से मंडियों में सेब की आमद शुरू हो गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों से पहुंच रहा सेब : हरीश

भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब मंडी में आना शुरू हो गया है। हाइट के सेब की क्वालिटी बेहतर होती है। बढ़िया माल को 1500 से 1700 तक रेट मिल रहे हैं।

आज लुधियाना मंडी पहुंचेगी किन्नौरी सेब की पहली खेप
किन्नौरी सेब की पहली खेप आज लुधियाना फल मंडी पहुंचेगी। किन्नौर के सेब की मार्केट में जबरदस्त डिमांड रहती है। सामान्य के मुकाबले किन्नौर के सेब को रेट भी अधिक मिलते हैं। 

पिछले सीजन की तुलना इस बार आधा रह गया उत्पादन
हिमाचल प्रदेश सेब एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि पिछले सेब सीजन में ऊंचाई वाले इलाकों में एक करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था। इस बार यह घटकर आधा रह गया है। उन्होंने बताया कि इस बार 50 लाख पेटी सेब के उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मौसम के साथ न देने के कारण इस बार यह गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed