फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's flying commander Rajneesh Parmar martyred in Bhutan

भूटान में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, हिमाचल के फ्लाइंग कमांडर रजनीश शहीद

Fri, 27 Sep 2019 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पालमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पालमपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal's flying commander Rajneesh Parmar martyred in Bhutan
शहीद रजनीश - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी भूटान में शुक्रवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें हिमाचल के रहने वाले फ्लांइग कमांडर (लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी) रजनीश और भूटान के एक पायलट शहीद हो गए। रजनीश कांगड़ा जिले के पालमपुर के ननाओं (सुलह) के रहने वाले थे। शनिवार को ही रजनीश का जन्मदिन था। यह दुर्घटना दोपहर बाद करीब एक बजे हुई। 

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से योगफुल्ला की उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में भूटान का पायलट प्रशिक्षण ले रहा था। दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। हादसा आबादी से दूर होने से भारी नुकसान टल गया है। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शहीद रजनीश के पिता मुख्तयार परमार एयरफोर्स से रिटायर्ड जूनियर वारंट ऑफिसर और माता श्रेष्ठा परमार गृहिणी हैं।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी वीना परमार अपने बेटे यदुवंश के साथ अपने मायके बीकानेर में रहती हैं। शहीद की पार्थिव देह विशेष विमान से शनिवार सुबह गगल एयरपोर्ट पहुंचाई जाएगी। इसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। चीता हेलीकॉप्टर को 80 के दशक से इस्तेमाल किया जा रहा। यह हेलीकॉप्टर 60 के दशक की तकनीक से उड़ान भर रहे हैं। सेना के अधिकारी लंबे अर्से से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जन्मदिन की शुभकामनाएं भी रजनीश को नहीं दे पाईं लंबी उम्र

Himachal's flying commander Rajneesh Parmar martyred in Bhutan
हेलीकॉप्टर का मलबा - फोटो : अमर उजाला

शहीद फ्लाइंग कमांडर रजनीश का शुक्रवार को ही जन्मदिवस था। उनका जन्म 27 सितंबर 1977 को हुआ था। 42 साल के शहीद रजनीश की शादी बीकानेर में हुई थी। धर्मशाला से सेवानिवृत सीएमओ राठौर की बेटी से उनकी शादी हुई थी।

शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल और देश सेवा का जज्बा रखने वाले रजनीश परमार सेना में जाना चाहते थे। उनके पिता मुख्तयार परमार एयरफोर्स से सेवानिवृत जूनियर वारंट ऑफिसर हैं और माता श्रेष्ठा परमार गृहिणी।

उनके माता-पिता करीब 10 सालों से मारंडा में रहते हैं, जबकि रजनीश की पत्नी वीना परमार अपने बेटे यदुवंश के साथ बीकानेर में रहती हैं।  रजनीश के चाचा ननाओं के प्रधान वेद प्रकाश परमार ने बताया कि रजनीश भूटान के किसी पायलट को शुक्रवार को ट्रेनिंग दे रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ है। उधर, रजनीश के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed