{"_id":"62260259758ab9036b7ab3a7","slug":"himachal-s-first-drone-school-started-after-a-week-s-training-job-in-45-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी
Mon, 07 Mar 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:32 PM IST
सार
ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शाहपुर के ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार और अतुल नैन ने बताया कि शाहपुर में हिमाचल का पहला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर एक हफ्ते ट्रेनिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार।
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की आईटीआई शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है। मार्च के पहले हफ्ते से यहां कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ट्रेनिंग के बाद 45 दिन के भीतर बड़ी कंपनी में प्लेसमेंट भी करवाई जाएगी। अब तक यहां पर 20 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण भी करवाया है। इस समय दो बैच में चार विद्यार्थी प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। ड्रोन प्रशिक्षण के लिए एक बैच में छह विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
एक हफ्ते तक चलने वाले इस कोर्स के लिए 55 हजार प्लस जीएसटी फीस रखी गई है। आईटीआई शाहपुर परिसर में चलने वाले इस केंद्र में आईटीआई का एक कमरा और खेल मैदान इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आईटीआई शाहपुर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन हो चुका है। खास बात ये है कि ये संस्थान हिमाचल सरकार की देखरेख में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शाहपुर आईटीआई में है ड्रोन टेकिंग और लैंडिंग साइट
आईटीआई शाहपुर के खेल मैदान में लैंडिंग और टेकिंग साइट और क्लासरूम भी तैयार कर लिया गया है। एक बैच में केवल छह लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में सात घंटे कक्षा चलेगी। इस कोर्स की योग्यता दसवीं पास रखी गई है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के बाद कंपनी 45 दिन के भीतर करवाएगी प्लेसमेंट
ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शाहपुर के ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार और अतुल नैन ने बताया कि शाहपुर में हिमाचल का पहला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर एक हफ्ते ट्रेनिंग करवाई जाएगी। हफ्ते के तीन दिन ऑनलाइन थ्योरी और तीन दिन ड्रोन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दिन और रात में भी दी जाती है।