फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first Atal Adarsh Vidyalaya is ready in Marhi

Atal Adarsh Vidyalaya: हिमाचल का पहला अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी में बनकर तैयार

Tue, 06 Sep 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 11:13 AM IST
सार

प्रदेश को पहला अटल आदर्श विद्यालय आठ सितंबर को मिल जाएगा। भवन का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal's first Atal Adarsh Vidyalaya is ready in Marhi
अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का पहला अटल आदर्श विद्यालय धर्मपुर उपमंडल के मढ़ी में बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 55 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अभी तक यहां स्कूल भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। छात्रावास और क्वार्टरों का कार्य चला हुआ है, जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा। प्रदेश को पहला अटल आदर्श विद्यालय आठ सितंबर को मिल जाएगा। भवन का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा। यह अटल आदर्श विद्यालय बोर्डिंग विद्यालय के रूप में कार्य करेगा और यहां छात्रावास सहित बच्चों को कोचिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन


यह अटल आदर्श विद्यालय हर विस क्षेत्र में बनने जा रहे है, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के चलते अभी तक कहीं पर भी कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है।  लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अटल आदर्श विद्यालय के कार्य को समय पर पूरा कर लिया है। जिसे आठ सितंबर को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर विस क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विस क्षेत्र बनाने के लिए यह एक कदम है। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी। यहां दो केंद्रीय विद्यालय पहले चले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed