फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's economy will grow by sky bus: nitin Gadkari

स्काई बस से बढ़ेगी हिमाचल की आर्थिकी: गडकरी

Wed, 01 May 2019 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal's economy will grow by sky bus: nitin Gadkari
- फोटो : अमर उजाला

खराब तबीयत और बिगड़े मौसम के बीच केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सांगला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्काई बस का मॉडल दिखाया है, जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है।

विज्ञापन


इससे उद्योग और व्यापार बढ़ेगा जिससे प्रदेश की आर्थिकी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क और ट्रांसर्पोटेशन जरूरी है। गडकरी ने कहा कि हिमाचल की 80 प्रतिशत जरूरतें उनके मंत्रालय से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 18 हजार करोड़ खर्च कर दो इरिगेशन प्रोजेक्ट का कार्य आरंभ कर दिया है। हाइड्रो प्रोजेक्टस से लोगों को रोजगार मिला है। 50 हजार करोड़ से 69 सड़कों को राजमार्ग घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के तीन मुख्य मार्गों को भारत माला प्रोजेक्ट में लाया गया है। करीब 600 किलोमीटर राजमार्ग पर नया काम शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है, फिल्म बाकी है।  

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने चेले-चमचों की हटाई गरीबी  

Himachal's economy will grow by sky bus: nitin Gadkari

गडकरी ने कहा कि हमारा देश धनवान है, लेकिन भ्रष्टाचार, घोटाले, भूखमरी और गलत आर्थिक नीतियों, दृष्टिहीन नेतृत्व ने देश को नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री के पद पर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन और अब राहुल आए हैं।

सभी ने गरीबी मिटाने के बड़े बड़े दावे तो किए, लेकिन उन्होंने अपने चेले-चमचों की गरीबी ही हटाई है।  गडकरी बुधवार को सांगला के कलामंच से किन्नौर जिले के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, निचार और पूह से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

दोपहर 12:40 बजे मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किन्नौर की संस्कृति सभ्यता और यहां की प्राकृतिक सुंदरता लाजवाब है। यहां सड़क, हेलीपैड, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए।

आजादी के 72 साल बाद भी इस जिले का विकास नहीं हो पाया है। जिले में बेहतर सड़कें, एयरपोर्ट, पीने के पानी की व्यवस्था और स्कूल अस्पतालों में शिक्षकों और डॉक्टरों के पद रिक्त हैं।  

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत, जिला प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशि दत्त, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं उपाध्यक्ष वन निगम हिमाचल प्रदेश सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिलाध्यक्ष विनय नेगी, बीरबल नेगी, नरेंद्र नेगी, महेश्वर सिंह, परविंद्र नेगी, सुनील नगी, देवऋषि नेगी, यशवंत नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed