{"_id":"61b49c9f94d2ec15956cb1fa","slug":"himachal-s-chokeedaar-warned-of-self-immolation-for-not-making-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: चौकीदारों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई तो करेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी: चौकीदारों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई तो करेंगे आत्मदाह
Sat, 11 Dec 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:12 PM IST
सार
26 जनवरी तक पंचायत चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई तो विधानसभा शिमला के बाहर आत्मदाह करेंगे। यह बात चौकीदार संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद ने विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर कही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल सरकार ने यदि 26 जनवरी तक पंचायत चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई तो विधानसभा शिमला के बाहर आत्मदाह करेंगे। यह बात चौकीदार संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद ने विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1961-62 में पंचायतों का गठन किया गया था, उस दौरान पंचायतों में केवल सचिव और चौकीदार ही तैनात थे।
विज्ञापन
इतने समय बाद भी किसी सरकार ने चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सेवाएं देने के बाद भी केवल पांच हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द पॉलिसी बनाई जाए।
विज्ञापन