{"_id":"62bf2249cac42a5e4c22adee","slug":"himachal-s-bsf-jawan-pritam-hoisted-the-tricolor-on-black-peak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: हिमाचल के बीएसएफ जवान प्रीतम ने ब्लैक पीक पर फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: हिमाचल के बीएसएफ जवान प्रीतम ने ब्लैक पीक पर फहराया तिरंगा
Sat, 02 Jul 2022 02:41 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:41 AM IST
सार
प्रीतम सिप्पी बीएसएफ में सेवारत रहते हुए वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराकर चर्चा में आए थे। इसकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। टीम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान प्रीतम ने ब्लैक पीक पर फहराया तिरंगा
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान प्रीतम सिप्पी ने अपने दल समेत ब्लैक पीक पर तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न केवल सीमा सुरक्षा बल, बल्कि कांगड़ा जिले का नाम भी रोशन किया है। वह वर्ष 2000 से बीएसएफ में सेवाएं दे रहे हैं। प्रीतम चंद का जन्म 10 जनवरी, 1981 को बैजनाथ तहसील के अमरपुर गांव में हुआ था। प्रीतम अभी तक भारत और नेपाल की कई चोटियों को फतह कर चुके हैं। प्रीतम सिप्पी बीएसएफ में सेवारत रहते हुए वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
इसकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। टीम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय है। इस दौरान टीम ने कई क्विंटल कचरा भी नीचे लाया था। वह 2005 से बीएसएफ पर्वतारोहण अभियान दल के सदस्य हैं। उन्होंने अभी तक कई चोटियों पर देश का झंडा फहराया है। उन्होंने 15 जून को अपनी 26 सदस्यीय टीम के साथ पर्वतारोहण अभियान के अंतर्गत ब्लैक पीक उत्तराखंड की चोटी पर तिरंगा फहराया है। इनका यह पर्वतारोहण अभियान एक महीने का था। उन्होंने वर्ष 2005 में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से ए-ग्रेड में चार विभिन्न कोर्स किए हैं।
विज्ञापन