फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal's apple reached to market next week

अगले हफ्ते मार्केट में आ जाएगा हिमाचल का सेब

Mon, 20 Jun 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Jun 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
himachal's apple reached to market next week
कमजोर फसल के कारण बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल सकते हैं।

हिमाचल का सेब अगले हफ्ते मार्केट में आ जाएगा। सबसे पहले टाइडमैन किस्म का सेब मंडियों में दस्तक देगा। प्रदेश की निचली बेल्ट में फसल कम होने के कारण इस बार सेब सीजन सप्ताह भर लेट है। हालांकि, कमजोर फसल के कारण बागवानों को अच्छे दाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले साल की बात करें तो इन दिनों टाइडमैन सेब मार्केट में दस्तक दे चुका था। इस बार ये मार्केट में लेट पहुंच रहा है। इसका बड़ा कारण निचले पहाड़ी क्षेत्रों में फसल का कमजोर होना है। हर साल सेब सीजन की शुरुआत में सबसे पहले निचले पहाड़ी क्षेत्रों की फसल ही मार्केट में पहुंचती है।
विज्ञापन


इस बार जून आखिर में टाइडमैन सेब मार्केट में आएगा। हिमाचल प्रदेश की शिमला स्थित ढली फल एवं सब्जी मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नाहर सिंह ने बताया कि निचले क्षेत्रों में फसल कम होने के कारण इस बार सेब सीजन लेट है। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मंडी के करसोग और शिमला के कई निचले क्षेत्रों से टाइडमैन किस्म का सेब मार्केट में पहुंच जाएगा। राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. डीपी भंगालिया ने कहा कि अगले हफ्ते से मार्केट में सेब आना शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां कर ली हैं।


क्या है टाइडमैन सेब

टाइडमैन सेब अरली किस्म है। ये अरली डिलिशियस किस्मों की प्रमुख पॉलीनाइजर किस्म है। यानी इसके फूल डिलिशियस और अन्य किस्मों का परागण करते हैं। इस किस्म के फल हल्के पीले, हरे और गुलाबी तीनों रंगों से युक्त होते हैं। इस सेब में हल्की खटास भी होती है। ये किस्म मार्केट में सबसे पहले उतरती है। इसके बाद ही रॉयल या रेड डिलिशियस किस्में बाजार में उतरती हैं। Published by arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed