फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's 412 new panchayats will be made e-Panchayats

हिमाचल की 412 नई पंचायतें बनेंगी ई-पंचायतें

Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM IST
सार

कंवर ने बताया कि राज्य की 3226 ई-पंचायत में हार्डवेयर इंटरनेट तथा ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal's 412 new panchayats will be made e-Panchayats
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने 412 नई पंचायतों को आगामी दो माह में ई-पंचायत के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि राज्य में लोगों को घर-द्वार पर पंचायती राज सुविधाएं प्रदान करने के लिए फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक नई पंचायतों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें कुल 412 नई पंचायतों में से शिमला जिले की 51, कांगड़ा में 81, ऊना की 12, मंडी की 95, बिलासपुर की 25, चंबा की 26, हमीरपुर की 19, सोलन की 29, सिरमौर की 31, कुल्लू की 31, लाहौल स्पीति की 4 और किन्नौर जिला में 8 पंचायतों को 2.06 करोड़ रुपये की लागत से इंटरनेट आदि सुविधाएं प्रदान करके आगामी दो माह में ई-पंचायत के तौर पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य में ई-पंचायत के संचालन को देशभर में माना अव्वल
कंवर ने बताया कि राज्य की 3226 ई-पंचायत में हार्डवेयर इंटरनेट तथा ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई 412 ई-पंचायतों के भवन निर्माण, मूलभूत सुविधाओं तथा ढांचागत विकास के लिए आगामी वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  राज्य में ई-पंचायत को प्रभावी तथा सफल संचालन को देशभर में अव्वल माना गया है तथा राज्य को ई-पंचायत प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए लगातार दो वर्ष 2020 तथा 2021 में भारत सरकार ने ई-पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस समय राज्य की 3226 ई पंचायतों की ग्राम पंचायत विकास योजना को वेबसाइट पर डाला गया है। सरकार ने शत प्रतिशत वित्तीय लेनदेन को ई-ग्राम स्वराज पब्लिक फाइनेंस मैनेजमैंट सिस्टम इंटरफेस के माध्यम से कार्यान्वित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed