फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's 2,683 govt primary schools with the help of one teacher

शिक्षा का हाल: हिमाचल के 2,683 सरकारी प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

Tue, 10 May 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 11:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में सबसे अधिक 534 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। 6,000 स्कूलों में दो-दो और 1,400 प्राइमरी स्कूलों में तीन-तीन शिक्षक नियुक्त हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों का नामांकन लगातार घट रहा है। 

विज्ञापन
Himachal's 2,683 govt primary schools with the help of one teacher
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 2,683 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक नियुक्त है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में सबसे अधिक 534 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। 6,000 स्कूलों में दो-दो और 1,400 प्राइमरी स्कूलों में तीन-तीन शिक्षक नियुक्त हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों का नामांकन लगातार घट रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में हालत सबसे अधिक खराब है।

विज्ञापन


प्रदेश में पहली से पांचवीं कक्षा के 153 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एक भी विद्यार्थी का दाखिला न होने की वजह से ताले लटक गए हैं। जिला शिमला में सबसे अधिक 39, कांगड़ा में 30 और मंडी में ऐसे 26 स्कूल हैं। 10 विद्यार्थियों की संख्या वाले 2,100, छह से नौ बच्चों वाले 1,274 और पांच बच्चों वाले 673 स्कूल हैं। सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे 2,683 प्राइमरी स्कूलों में पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को किस प्रकार से शिक्षा दी जा रही होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालयों के स्कूलों में विद्यार्थियों से अधिक शिक्षक
प्रदेश के जिला मुख्यालयों से सटे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से अधिक शिक्षक हैं। राजधानी शिमला में नेताओं और अफसरों के नजदीकी शिक्षक कई वर्षों से ट्रांसफर नहीं हुए हैं। सूबे में विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश में सरकारें बेशक पांच साल बाद बदलती हों लेकिन राजधानी शिमला सहित जिला मुख्यालयों के इर्दगिर्द जमे कई शिक्षक आज तक नहीं बदले हैं। ऐसे शिक्षकों की संख्या भी बहुत अधिक है जो हर तीन साल बाद सिर्फ  दो ही स्कूलों में ऐडजस्टमेंट करवाकर जिला मुख्यालयों के नजदीक टिके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला                    एक शिक्षक वाले स्कूल
मंडी                        534
कांगड़ा                    441
शिमला                    332
चंबा                        281
सिरमौर                    220
सोलन                     216
बिलासपुर                194
कुल्लू                     173
हमीरपुर                    168
ऊना                        79
लाहौल स्पीति            31
किन्नौर                    14

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती लगातार जारी है। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। शिक्षकों का युक्तिकरण करने को भी कहा गया है। जिन स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक नियुक्त हैं, वहां से इन शिक्षकों को कमी वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।- गोविंद सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed