फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Road Transport Pensioners Welfare Organization Shimla unit Meeting at Tara Devi

HRTC Pensioners: सरकार ने वार्ता को नहीं बुलाया तो एचआरटीसी पेंशनर करेंगे विधानसभा के लिए मार्च

Mon, 12 Aug 2024 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

तारादेवी में हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन शिमला इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन से वार्ता नहीं करते हैं तो राज्य कार्यकारिणी के हमीरपुर में लिए गए फैसले के अनुसार मानसून सत्र में मार्च टू विधानसभा करके प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Road Transport Pensioners Welfare Organization Shimla unit Meeting at Tara Devi
तारादेवी में एचआरटीसी पेंशनर्स की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन शिमला इकाई की बैठक तारादेवी में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने की। बैठक में निगम के पेंशनरों के साथ वित्तीय लाभों को लेकर सौतेला व्यवहार किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन से वार्ता नहीं करते हैं तो राज्य कार्यकारिणी के हमीरपुर में लिए गए फैसले के अनुसार मानसून सत्र में मार्च टू विधानसभा करके प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों पेंशनर्स भाग लेंगे। इसके लिए सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशनर कल्याण संगठन पिछले दो साल से पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय और सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समाधान तो दूर सरकार के पास वार्ता के लिए समय तक नहीं है। इसको लेकर पेंशनरों में भारी रोष है। एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का एरियर, नए वेतनमान का एरियर, डीए का एरियर के मामलों में प्रबंधन की दो सालों में शून्य प्रगति है। 65,70 और 75 सालों की आयु पूरी कर चुके निगम के पेंशनरों के हक में सुप्रीम कोर्ट से फैसला होने के बाद भी पथ परिवहन निगम यह भत्ता देने से इन्कार कर रहा है। इस कारण हजारों कर्मचारी और पेंशनर अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए। इसके बावजूद सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन कर्मचारियों तथा पेंशनरों के वित्तीय लाभों को जारी नहीं कर रहा है। इससे हजारों पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में राज्य अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान राजेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed