फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal road Transport Corporation will get 50 deluxe, 146 normal buses in May

हिमाचल: मई में पथ परिवहन निगम को मिलेंगी 50 डीलक्स, 146 सामान्य बसें

Fri, 29 Apr 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि मई में हिमधारा सहित सामान्य श्रेणी की बसें मिलने वाली हैं। पीडीआई के लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Himachal road Transport Corporation will get 50 deluxe, 146 normal buses in May
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की खटारा बसों में सफर करने से यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। मई में निगम को 50 एसी डीलक्स हिमधारा और 146 सामान्य बसें मिलेंगे। बसों की पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) के लिए एचआरटीसी अधिकारियों को बंगलूरू भेजने की तैयारी है। एचआरटीसी के विभिन्न डिपो को बीते करीब पांच साल से नई बसें नहीं मिली हैं। एसी डीलक्स हिमधारा बसों में सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए वोल्वो की तरह आरामदायक सीटें लगाई गई हैं। बस में एक ओर तीन और दूसरी ओर दो सीटें लगी हैं।

विज्ञापन


बीएस-छह मानक के चलते इन बसों में प्रदूषण का स्तर न के बराबर है। इंजन में खास तरह के फिल्टर लगे है। इनसे धुएं से प्रदूषण का स्तर बिल्कुल कम हो जाता है। बस के साइलेंसर को भी विशेष तौर पर कवर किया गया है। इसके चलते इंजन की आवाज पुरानी बसों की अपेक्षा बेहद कम आती है।  नई बसें मिलने पर इन्हें दिल्ली और हरिद्वार सहित अन्य लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। लंबी दूरी के रूटों पर एचआरटीसी बसों की कमाई भी अधिक है। ऐसे में नई बसों से एचआरटीसी की कमजोर वित्तीय स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन


एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि मई में हिमधारा सहित सामान्य श्रेणी की बसें मिलने वाली हैं। पीडीआई के लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी। हिमधारा बसों में यात्री सुविधाजनक सफर का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed