{"_id":"61fbec20091c9b7f3c2f9e40","slug":"himachal-regular-pay-scale-to-nhm-employees-from-january-1-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एनएचएम कर्मचारियों को एक जनवरी से नियमित पे स्केल, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एनएचएम कर्मचारियों को एक जनवरी से नियमित पे स्केल, हड़ताल खत्म
Thu, 03 Feb 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:22 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है। यह काम पर लौट आए हैं। सरकार ने तीन महीने के भीतर कर्मचारियों के लिए दूसरे राज्यों की एचआर नीति बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में दो दिन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहने के बाद वीरवार को प्रदेश सरकार ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की मांगें मान ली हैं। इन कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से नियमित पे स्केल मिलेगा। इससे लिपिक से लेकर अधिकारी तक को 5 से 15 हजार रुपये तक का फायदा होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है। यह काम पर लौट आए हैं। सरकार ने तीन महीने के भीतर कर्मचारियों के लिए दूसरे राज्यों की एचआर नीति बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मांगें मानने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि गुरुवार को दस बजे से इन कर्मचारियों के प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में धरने प्रदर्शन शुरू हुए। चार बजे स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के बाद उन्हें मान लिया। एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमीन चंद ने बताया कि कर्मचारियों को तीन फीसदी इंक्रीमेंट इसके ऊपर पांच फीसदी एक और इंक्रीमेंट देने पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन