{"_id":"6066b3888ebc3e8ccd2e35b5","slug":"himachal-ration-depots-to-be-opened-in-three-in-urban-areas-and-two-km-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो किमी दायरे में खुलेंगे राशन डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो किमी दायरे में खुलेंगे राशन डिपो
Fri, 02 Apr 2021 11:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
राशन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए दूर के डिपो में जाने से छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं को यह सुविधा घर के नजदीक ही मिलेगी। सरकार शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर के दायरे में सस्ते राशन के डिपो खोलने जा रही है। पहले पांच व इससे ज्यादा किलोमीटर में डिपो खोले जाते थे।
विज्ञापन
कैबिनेट की मंजूरी के बाद खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग पंचायतों व अन्य क्षेत्रों में मांग पर भी सरकार डिपो खोलेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में नए केरोसिन (मिट्टी के तेल) के डिपो नहीं खुलेंगे। वर्तमान में जिन डिपुओं में केरोसिन तेल मिल रहा है, उन्हीं डिपो में मिलता रहेगा।
विज्ञापन