फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal ranked sixth in the state ranking of cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण की स्टेट रैंकिंग में छठे स्थान पर हिमाचल

Thu, 20 Aug 2020 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal ranked sixth in the state ranking of cleanliness survey
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता सर्वेक्षण राज्य रैंकिंग में हिमाचल छठे स्थान पर आया है। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों में हिमाचल की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। बीते वर्ष केंद्र सरकार की ओर से 28 राज्यों में कराए गए सर्वे में हिमाचल 20वें स्थान पर था। इसी तरह देश के 4242 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला 65वें स्थान पर रहा है, जो बीते वर्ष 128वें पायदान पर था। इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला है।

विज्ञापन


 केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को ‘गंगा किनारे बसा हुआ सबसे अच्छा शहर’ घोषित किया गया है। हिमाचल के मंडी, मनाली, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर शहरों की रैंकिंग में भी पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में हिमाचल के 54 शहरों में शिमला पहले नंबर पर आया है। इसी तरह हिमाचल के ही 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहर में नाहन पहले स्थान पर रहा है। देश के  स्वच्छता सर्वेक्षण में इसका स्थान 147वां है। 25 हजार तक की आबादी वाले शहर में नयनादेवी पहले स्थान पर है। देश मे इस शहर का 397वां रैंक है।   
विज्ञापन


किस शहर का कौन सा रैंक 
सोलन 159, मंडी 172, बद्दी 185, पांवटा साहिब 187, नयना देवी 397, कांगड़ा 467, मनाली 477, ज्वालामुखी 490, तलाई 500, नेरचौक 502, ऊना 532, पालमपुर 533, गगरेट 546 और हमीरपुर को 547वां स्थान मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2020 की घोषणा की। इस कार्यक्रम में देश के 129 शहरों को पुरस्कार दिए गए हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed