फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Rampur independence day cm virbhadra singh announced four percent DA to employees

सीएम ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया तोहफा, मिलेगा महंगाई भत्ता

Wed, 16 Aug 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 16 Aug 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal Rampur independence day cm virbhadra singh announced four percent DA to employees

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 2017 से चार फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। राज्य सरकार अक्तूबर में इसका भुगतान करेगी। सितंबर के वेतन में 4 फीसदी डीए जुड़ कर आएगा। डीए का एरियर जीपीएफ में जमा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीए का एलान किया। सीएम ने तीन साल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को नियमित करने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लाने और कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाने का भी भरोसा दिया गया। उन्होंने रामपुर के पास ज्यूरी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- सरकारी क्षेत्र में लगभग 63 हजार युवाओं को नौकरी दी

Himachal Rampur independence day cm virbhadra singh announced four percent DA to employees

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रामपुर पीजी कॉलेज मैदान में तिरंगा फहराया और परेड से सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे सत्ता में आए, तब बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा था।

रोजगार मेलों के जरिए 31991 युवाओं रोजगार दिया गया। सरकारी क्षेत्र में लगभग 63,000 युवाओं को नौकरी दी गई। चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप अब 12वीं या इससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता वाले बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।

कर्मचारी हित में निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं। अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ग्रेड पे में वृद्धि के साथ दैनिक वेतन भोगियों के वेतन को 150 रुपये से बढ़ाकर 210 रुपये किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed