Himachal: रजनी पाटिल बोलीं- बिना जनगणना के महिला आरक्षण विधेयक मंजूर नहीं, संगठन में और नियुक्तियां होंगी
रजनी पाटिल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस महिला आरक्षण की पक्षधर है। कांग्रेस ही इसे लेकर आई थी। आज महिला आरक्षण मुद्दा नहीं, मुख्य मुद्दा परिसीमन है। परिसीमन का आधार जनगणना है। कांग्रेस चाहती है कि पहले जनगणना हो, उसके बाद परिसीमन व इसके आधार पर आरक्षण किया जाए। बगैर जनगणना के इसे लागू करना उचित नहीं है। अभी 2011 की जनगणना के आंकड़े हैं। अभी केंद्र सरकार आनन-फानन में चुनावी फायदे के लिए इसे लागू करने जा रही है।
पाटिल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद संगठन का पुनर्गठन हुआ है और अब जिला स्तर पर इसे सक्रिय कर चुनावी तैयारियों को तेज किया जा रहा है। पाटिल ने कहा कि संगठन में और नई नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें भी एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की नाराजगी की वजह भी पूछने पर कहा कि कौल सिंह की नाराजगी किन कारणों से है, उसके बारे में उनसे पूछा जाएगा। उन्होंने क्यों नाराजगी जताई है, उस पर उनकी राय जानी जाएगी और उसे दूर किया जाएगा।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में नहीं जाएंगे आनंद
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच पाटिल ने शिमला में उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच पार्टी के विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। रजनी ने वीरवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी में जो काम करता है, कई बार वह नाराज भी होता है। पार्टी के लिए काम करने वालों का नाराज होना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में हैं और कांग्रेस को छोड़कर कभी बीजेपी में नहीं जाएंगे।