फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rain: Landslide again on Chandigarh-Manali National Highway, traffic disrupted from Mandi to Panarsa

Himachal Rain: सात घंटे बाद बहाल हुआ किरतपुर-मनाली फोरलेन, फंसे रहे वाहन

Sat, 16 Aug 2025 10:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Aug 2025 10:16 AM IST
सार

शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे मंडी से थलौट तक जगह-जगह भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन
Himachal Rain: Landslide again on Chandigarh-Manali National Highway, traffic disrupted from Mandi to Panarsa
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर शनिवार को करीब सात घंटे के बाद यातायात बहाल हुआ। शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे मंडी से थलौट तक जगह-जगह भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया। इसे कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 बजे खोला गया। फोरलेन 9 मील, जागर नाला, पंडोह बांध के पास कैंची मोड़, दयोड़, जोगणी माता मंदिर और दवाडा फ्लाईओवर में ठप रहा। कुछ स्थानों पर नालों का पानी और मलबा फोरलेन पर आ गया।

विज्ञापन


इससे लोग वाहन समेत फंसे रहे। जागर नाले के पास फोरलेन पर दलदल में दो वाहन फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। 14 अगस्त की रात को भारी बारिश के कारण पंडोह बांध से आगे कैंची मोड़ और जोगणी मोड़ के पास भूस्खलन से फोरलेन देरशाम 7:00 बजे बंद हुआ। इस स्थिति को सुधारने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए रातभर मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। 15 अगस्त सुबह 5:00 बजे से कार्य शुरू हुआ और लगभग 9:00 बजे हाईवे बहाल किया गया। लगभग 14 घंटे बाद हाईवे बहाल हो सका।
विज्ञापन


16 अगस्त सुबह 5:00 बजे से लगातार बारिश के कारण मंडी से कुल्लू मार्ग पर फिर से भूस्खलन और मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद रास्ता खोलने का कार्य जगह-जगह शुरू किया गया और करीब 12 बजे मार्ग बहाल हुआ। उधर, पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि बारिश के चलते जगह-जगह मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे थे। यह मार्ग बारिश में सुरक्षित नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

औट सुरंग में दुर्घटना, लग गया जाम
15 अगस्त को दोपहर के समय औट सुरंग में एक सड़क हादसा हुआ। इसमें जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में जीप में बैठे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। मार्ग लगभग एक घंटे के लिए बंद रहा और जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहनों को मंडी से औट पहुंचने में लगभग पांच घंटे का समय लगा। घायलों की पहचान घुमारवीं के मुकेश कुमार, सरकाघाट के मोक्षिद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed