{"_id":"64a504eb87d97dc2e90d3457","slug":"himachal-rain-alert-heavy-rain-una-scorpio-car-swept-away-by-flash-floods-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Rain Alert: हरोली में बारिश ने बरपाया कहर, खड्ड के तेज बहाव में बही स्कॉर्पिओ, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rain Alert: हरोली में बारिश ने बरपाया कहर, खड्ड के तेज बहाव में बही स्कॉर्पिओ, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 05 Jul 2023 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:55 PM IST
सार
मौसम के बदले रुख से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
खड्ड में बही स्कॉर्पियो गाड़ी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में बुधवार को स्कॉर्पिओ गाड़ी खड्ड के पानी के तेज बहाव में बह गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिले में बुधवार सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक जमकर बादल बरसे। जिले के हरोली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। खड्ड गांव में करीब एक दर्जन घरों में बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन
दुलैहड़ और भदसाली क्षेत्र में भी कुछ घरों में पानी घुसने की सूचना है। बारिश के पानी से लबालब खड्डों का पानी मिलने पर सोमभद्रा नदी का जलस्तर भी 10 फीट तक काफी बढ़ गया है। जिला कुल्लू में भी दो दिन से बारिश का दौर जारी है। बारिश सेब और खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है, लेकिन प्लम, नाशपाती और मटर के तुड़ान के साथ पर्यटन कारोबार इससे प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है। जिला हमीरपुर के बड़सर विस क्षेत्र के मंगनोटी गांव में भारी बारिश से बलदेव राज की गोशाला ध्वस्त हो गई। इससे 15 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। नादौन तहसील कार्यालय परिसर में भारी बारिश के कारण पानी भर गया।
उधर, मंडी जिले में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश जारी रही, लेकिन अभी तक कोई नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है। चंबा जिले में रुक-रुककर हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। रविवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग एक बार फिर से वाहनों के लिए बंद पड़ गया है। उधर, जिला कांगड़ा और मंडी में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।