{"_id":"61698a96dfacfa3d4434b8b0","slug":"himachal-public-works-department-will-get-the-tarring-of-the-uprooted-roads-done-in-the-rain-instructions-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग करवाएगा हिमाचल लोक निर्माण विभाग, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग करवाएगा हिमाचल लोक निर्माण विभाग, निर्देश जारी
Fri, 15 Oct 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:35 PM IST
सार
इस बार प्रदेश में बरसात के दौरान भारी तबाही हुई। कई जगह बादल फटे। कई मीटरों तक सड़कें ढह गई। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात अफसरों को निर्देश दिए है कि दिसंबर से पहले टारिंग का काम निपटा दें।
विज्ञापन
सड़क(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग होगी। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात अफसरों को निर्देश दिए है कि दिसंबर से पहले टारिंग का काम निपटा दें। फील्ड में तैनात अधिशासी अभियंता को सौ किलोमीटर तक टारिंग करने को कहा गया है। हिमाचल में इस बार बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हिमाचल का ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां सड़कें व डंगे न गिरे हो। प्रदेश के ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां बारिश के चलते यातायात अवरुद्ध है।
लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिला कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा में बरसात के दौरान बारिश ने तबाही मचाई है। कई जगह बादल फटे। इसमें जान माल का नुकसान हुआ है। कई मीटरों तक सड़कें ढह गई। बारिश के चलते नाले उफान पर आने से डंगे और पैरापिट अपने साथ लगे गए। बरसात के चलते बटसेरी पुल और एनएच 205 हालही में यातायात के लिए बहाल किया गया है।
एनएचएआई को भी लिखा है पत्र
एनएच 205 की हालत दयनीय है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे पड़े हैं। प्रदेश सरकार ने एनएचएआई को सड़क पर टारिंग करने को पत्र लिखा है।