फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal prison department earnings increased 13 times in three years

तीन साल में 13 गुना बढ़ गई हिमाचल के जेल विभाग की कमाई

Fri, 14 Sep 2018 12:14 PM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Sep 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal prison department earnings increased 13 times in three years

घाटे में चल रहे बोर्ड-निगमों के बीच प्रदेश के जेल विभाग ने मिसाल पेश की है। कैदियों के हुनर से महकमे की कमाई 13 गुना बढ़ गई है। पिछले तीन साल में विभाग की कमाई 25 लाख से साढ़े तीन करोड़ पहुंच गई है।

विज्ञापन


ऐसे में अब जेल महकमा अन्य विभागों और बोर्ड-निगमों के लिए कमाई का रोल मॉडल बनता दिख रहा है। बेकरी उत्पाद से लेकर वेल्डिंग, डेयरी, सेनेटरी नैपकिन, खाना, जैकेट, शॉल और रुमाल जैसे उत्पाद तैयार कर बाजार में बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


सूबे की सभी केंद्रीय, सब जेलों में होने वाले इस तरह के कार्यों से विभाग ने साल 2017-18 में करीब साढ़े तीन करोड़ की कमाई की है। यह कमाई साल 20015-16 के 25 लाख के आंकड़े से तेरह गुना ज्यादा है। खास बात यह है कि इसी साल विभाग ने इन उत्पादों को तैयार करने वाले कैदियों को पौने दो करोड़ रुपये भत्ते के रूप में बांटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हर हाथ को काम’ अभियान बना नजीर

Himachal prison department earnings increased 13 times in three years

डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि साल 2016-17 में भी विभाग ने करीब एक करोड़ की आय अर्जित की थी। आने वाले समय में विभाग कैदियों को कई अन्य तरह के उत्पाद बनाने के लिए कौशल विकास के लिहाज से शिविर भी लगाए की तैयारी कर रहा है।

वैसे तो जेलों में सजा काटने के लिए कैदियों को भेजा जाता है, लेकिन हिमाचल जेल विभाग के ‘हर हाथ को काम’ अभियान की बदौलत जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले कैदी अब जेल के अंदर मेहनत की कमाई अर्जित कर रहे हैं।

गोयल कहते हैं कि हर हाथ को काम अभियान सिर्फ इसलिए शुरू किया गया, क्योंकि जेलों का काम सजा पाए कैदी को सजा से ज्यादा सुधार का माहौल देना है। यह वजह है कि विभाग जेल में उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed