फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Prerna Satroat Award to state jail department

जेल विभाग को मिलेगा हिमाचल प्रेरणा स्रोत अवार्ड

Tue, 13 Aug 2019 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal Prerna Satroat Award to state jail department
डीजी जेल सोमेश गोयल (फाइल फोटो)

पंद्रह अगस्त को शिमला में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जेल विभाग को दूसरे बड़े सम्मान हिमाचल प्रेरणा स्रोत अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड विभाग के डीजी जेल सोमेश गोयल के हर हाथ को काम प्रोजेक्ट के लिए दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अवार्ड के रूप में प्रशस्ति पत्र और ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट की बदौलत वर्तमान में जेल विभाग विभिन्न तरह के उत्पादों का निर्माण कर उनकी बिक्री भी खुद ही करता है। इस काम को कैदी करते हैं जो विभिन्न तरह के अपराधों में सजा काट रहे हैं। साल 2016 में प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से जेल विभाग का इस साल साढ़े तीन करोड़ रुपये का टर्नओवर हो चुका है। यही नहीं कैदियों को भी लाखों रुपये का मेहनताना मिल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला कैैदी को जेल से बाहर नौकरी के लिए भेजने वाला हिमाचल का जेल विभाग में देश में पहला है। विभिन्न तरह की सजाएं काट रहे कैदी शिमला बुक कैफे के अलावा हिम कारा नाम से नौ स्टोर भी संभाल रहे हैं। जेल विभाग की अपनी वेबसाइट हैं। जिस पर ऑनलाइन विभाग कैदियों के हाथ से बने उत्पादों की बिक्री कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed