Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Preparations for eye transplantation in AIIMS Bilaspur from next year, civil work for eye bank will

हिमाचल: एम्स बिलासपुर में अगले साल से नेत्र प्रत्यारोपण की तैयारी, आई बैंक के लिए जल्द पूरा होगा सिविल कार्य

Sat, 21 Jun 2025 01:47 PM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

नेत्र बैंक खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नेत्र बैंक शुरू करने के लिए सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Himachal: Preparations for eye transplantation in AIIMS Bilaspur from next year, civil work for eye bank will
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्निया ट्रांसप्लांट (नेत्र प्रत्यारोपण) की सुविधा अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में मिलेगी। नेत्र बैंक खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नेत्र बैंक शुरू करने के लिए सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संबंधित अत्याधुनिक उपकरण भी एम्स पहुंच रहे हैं। मई 2026 तक एम्स में मरीजों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। संस्थान में नेत्र बैंक के लिए तय की गई जगह पर सिविल कार्य प्रगति पर है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। सिविल वर्क पूरा होने के बाद इसका तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। आई बैंक के लिए जरूरी उपकरण संस्थान में पहुंचने लगे हैं और करीब 80 फीसदी खरीदारी भी पूरी हो चुकी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यह सुविधा विकसित की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक मेडिकल फैकल्टी भी विभाग में मौजूद है। नेत्र बैंक के स्टाफ को प्रशिक्षित करने और लैब को पूरी तरह तैयार करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया किडनी ट्रांसप्लांट की तरह होती है, जिसमें नियामकीय (रेगुलेटरी) अनुमति की आवश्यकता होती है। जब तक संस्थान को आवश्यक लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक सेवा शुरू नहीं की जा सकती। लाइसेंस मिलने में लगभग छह माह का समय लग सकता है। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने, उपकरणों की आपूर्ति और लाइसेंस प्रक्रिया को मिलाकर आगामी 8 से 9 माह में यह सुविधा शुरू हो सकती है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2026 के मई तक प्रदेश के लोगों को एम्स बिलासपुर में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने लगेगी। फिलहाल प्रदेश में शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में ही आई बैंक की सुविधा उपलब्ध है। बिलासपुर एम्स में इस सुविधा के शुरू होने से प्रदेश ही नहीं, बाहरी राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब और क्यों जरूरी होता है कॉर्निया ट्रांसप्लांट
 कॉर्निया प्रत्यारोपण को मेडिकल भाषा में केराटोप्लास्टी या कॉर्नियल ग्राफ्ट कहा जाता है। यह प्रक्रिया दृष्टि सुधारने, दर्द से राहत देने और गंभीर संक्रमण या क्षति के इलाज के लिए की जाती है। सबसे आम कारणों में केराटोकोनस नामक स्थिति शामिल है, जिसमें कॉर्निया का आकार विकृत हो जाता है, जिससे दृष्टि पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed