{"_id":"654b4268232c0ab7020711e5","slug":"himachal-pradesh-women-kabaddi-team-win-gold-medal-in-national-games-2023-goa-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games 2023: कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने लगातार दूसरी बार जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games 2023: कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने लगातार दूसरी बार जीता सोना
Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
सार
गोवा में बुधवार को हरियाणा के साथ हुए कबड्डी के फाइनल में हिमाचल ने 9 अंक से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
हिमाचल की महिला कबड्डी टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने लगातार दूसरी बार सोना जीता। गोवा में बुधवार को हरियाणा के साथ हुए कबड्डी के फाइनल में हिमाचल ने 9 अंक से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले में स्कोर 32-23 रहा। पहले हाफ में हिमाचल-हरियाणा के 12-12 अंक थे। लेकिन जैसे ही दूसरा हाफ शुरू हुआ तो हिमाचल ने बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी और फिर हरियाणा को हराकर ही दम लिया। सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान पुष्पा के दो सुपर रेड की बदौलत हिमाचल ने जीत हासिल की। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में तीन व दूसरे में पांच अंक जुटाए। साथ ही ज्योति, अंकिता, साक्षी शर्मा, किरण ठाकुर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता है। सूबे की महिला टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। कबड्डी टीम ने फाइनल समेत पांच मुकाबले खेले।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटियों के शानदार प्रदर्शन से ने केवल सिरमौर बल्कि सूबे में खुशी का माहौल है। सिरमौर की पुष्पा राणा की कप्तानी में जिले से दो अन्य बेटियों को भी खेलने का मौका मिला। पुष्पा राणा ने एशियन खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए सोना जीता था। अब नेशनल खेलों में पुष्पा और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इस बार भी कबड्डी का खिताब अपने नाम किया है।